
पाली/रायपुर मारवाड़/ पत्रिका। बर कस्बे में बीते दिन को संदिग्ध परिस्थितियों में सात माह के मासूम की मौत हो गई। फिर सुबह परिजन ने मासूम का शव लेने से इनकार कर दिया और राजकीय अस्पताल के बाहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीण धरने पर बैठ गए और मासूम के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।
यह भी पढ़ें : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा पहला जत्था
सूचना मिलने पर मौके पर जैतारण सीओ सीमा चौपड़ा, थानाधिकारी सुखदेवसिंह आदि पहुंच गए। शाम को मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को बर नई कॉलोनी निवासी उगमराज चौहान का परिवार अपने सात माह के पुत्र ब्रह्मांश को घर में सुलाकर पड़ोस में एक सामाजिक कार्यक्रम में चला गया। जब वे घर लौटे तो मासूम को पानी की बाल्टी में उल्टा डूबा हुआ पाया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजन ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को पानी में डूबोकर मार दिया।
Published on:
04 Jul 2023 02:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
