4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : दो निजी बसें भिड़ी, छह की मौत, 25 घायल

केनपुरा के निकट हाइवे पर हुआ हादसा
2 min read
Google source verification
VIDEO : Six killed, 25 wounded in road accident

VIDEO : दो निजी बसें भिड़ी, छह की मौत, 25 घायल

सांडेराव (पाली)। सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा के निकट हाइवे पर बुधवार सुबह एक निजी बस आगे खड़ी अन्य निजी बस से टकरा गई। हादसे में बसों में सवार 6 जनों की मौत हो गई। जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल व रानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो जनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

सांडेराव थाना अधिकारी धोलाराम के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक निजी बस केनपुरा के निकट सवारियों को उतार रही थी। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य निजी बस उससे टकरा गई। हादसे में बस सवार सुमेरपुर निवासी चंपा देवी पत्नी भेराराम घांची, जोधपुर जिले के देणोक निवासी चुन्नीलाल पुत्र पेमाराम सुथार, ओसिया (जोधपुर) भीकमकोर निवासी अर्जुनसिंह पुत्र अनूपसिंह, भादा मतोड़ा जोधपुर निवासी पूनमसिंह पुत्र नरपतसिंह सहित छह जनों की मौत हो गई। पूनमसिंह व अर्जुनसिंह के शव पाली के बांगड़ अस्पताल में रखवाए गए हैं। जबकि चार अन्य के शव को साडेराव मोर्चरी में है। दो जनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

हाइवे पर घायलों की चीख पुकार से ग्रामीण हुए एकत्रित
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सून ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी। मौके पर थाना अधिकारी रानी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। घायलों को सांडेराव, रानी, पाली अस्पताल भेजा गया। घायलों को बाहर निकालने में भी ग्रामीणों व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह हुए घायल
रानी के राजकीय हिंगड़ सामुदायिक चिकित्सालय अहमदाबाद रविदास (65), गजीबेन करसन दायलाना (60), सोजतसिटी निवासी मांगीलाल (55) पुत्र बस्तीराम, जोधपुर निवासी मांगीलाल (45) कानाराम, अहमदाबाद निवासी आरती गिरी (29), समदड़ी निवासी भंवरसिह (40) पुत्र खीमसिंह पुरोहित, अहमदाबाद निवासी गवरीबेन कैलाश (60), जोधपुर निवासी मालाराम (33) पुत्र कानाराम सुथार, डायलाना खुर्द राजूबेन पत्नी कृष्ण कुमार, कैलाश (29) खरताराम का उपचार जारी है। इधर पाली के बांगड़ अस्पताल में नेतरा निवासी प्रवीण (21) पुत्र शंकरलाल, अहमदाबाद निवासी कैलाश गिरी (६५) पुत्र रविदास, डायलाना निवासी राजीबेन (60) पत्नी कृष्ण, सोजतसिटी निवासी मांगीलाल (55) पुत्र बस्तीराम, जोधपुर निवासी मांगीलाल (42) पुत्र कानाराम, अहमदाबाद निवासी आरती (44) पत्नी खीमसिंह, समदड़ी निवासी भंवरसिंह (40) पुत्र खीमसिंह, अहमदाबाद निवासी भगवती बेन (60) पत्नी कैलाशगिरी, बालेसर निवासी मालाराम पुत्र कानाराम सुथार, अहमदाबाद निवासी अंजली (10) पुत्री निरंजनगिरी, देव (7) पुत्र निरंजगिरी का उपचार चल रहा है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में इनका रहा सहयोग
रानी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी भरत गोमतीवाल, डॉ अभिषेक जैन सहित नर्सिग स्टॉफ उपचार में जुटा रहा। घायलों का रानी अस्पताल पहुंचाने में समाजसेवी डालचंद चौहान, गोपीचंद माली, डॉ ओजस कुमार, आर आई शंकरलाल, पटवारी पोमाराम, रणजीत, प्रकाशकुमार, महेन्द्र कुमार, पुष्पा मेघवाल, भंवर कुमार आदि जुटे रहे।