6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलयुगी पुत्र ने पत्थर मारकर कर दी पिता की हत्या

-जिले के बाली उपखंड क्षेत्र के नाणा थाना क्षेत्र के कोयलवाव गांव की घटना-घटना की सूचना मिलने पर नाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 06, 2018

Son's father's murder in pali

कलयुगी पुत्र ने पत्थर मारकर कर दी पिता की हत्या

बाली/पाली। जिले के बाली उपखंड क्षेत्र के नाणा थाना क्षेत्र के कोयलवाव में कलयुगी पुत्र ने पिता से झगड़ते हुए पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

नाणा थाना प्रभारी करणी दान चारण ने बताया कि कोयलवाव गांव स्थित कोयल बाग पंचायत के पोल फली में मामूली कहासुनी के चलते हुए झगड़े के दौरान पुत्र शंकरलाल गरासिया ने पत्थर मारकर पिता सांवरिया राम गरासिया उम्र (55) की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नाना पुलिस ने जांच करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गार्ड की मौत
रायपुर मारवाड़। फोरलेन पर झाला की चौकी के पास क्रेशर पर कार्यरत निजी गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सांैप दिया। पुलिस के अनुसार अजमेर के जवाजा थाना क्षेत्र के सरवीना निवासी बाबूसिंह रावत (55) झाला की चौकी के पास क्रेशर पर गार्ड था। रात्रि में ढाबे से सब्जी लेकर सडक़ किनारे पैदल चलते हुए क्रेशर की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाबूसिंह को चपेट में ले लिया। इससे बाबूसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर बर चौकी से मुख्य आरक्षी रतनलाल सीरवी मौके पर पहुंचे। बाबूसिंह को ब्यावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात को बाबूसिंह को अजमेर रैफर किया दिया। जिसका उपचार के दौरान बाबूसिंह का दम टूट गया।