5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली लोकसभा क्षेत्र : औद्योगिक विकास हाशिए पर, रोजगार के लिए घर छोडऩे पर मजबूर युवा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 24, 2019

Special discussion with Pali's BJP and Congress candidates

पाली लोकसभा क्षेत्र : औद्योगिक विकास हाशिए पर, रोजगार के लिए घर छोडऩे पर मजबूर युवा

आमने-सामने...मुद्दा : औद्योगिक विकास
मारवाड़-गोडवाड़ में औद्योगिक विकास ठंडे बस्ते में
पाली। जिले को औद्योगिक हब बनाने के लिए कई योजना एवं प्रोजेक्ट शुरू किए गए। लेकिन सरकारें बदलते ही अधिकतर प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए। नया गांव के निकट विकसित होने वाला पॉवरलूम उद्योग हो या चूड़ी उद्योग या फिर रोहट क्षेत्र में रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रोजेक्ट। सभी सालों बाद भी थरातल पर नहीं उतर सके हैं। यह प्रोजेक्ट साकार होते तो जिले के हजारों युवाओं को रोजगार मिलता। उन्हें रोजगार के लिए अपना घर, परिवार छोड़ कर गुजरात, महाराष्ट्र, कनार्टक का रूख नहीं करना पड़ता। लेकिन, नेताजी को युवाओं से कोई सरोकार नहीं है। कोई इन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रयास नहीं कर रहा।

लम्बित मुद्दे पूरे करवाएंगे, युवाओं को दिलाएंगे रोजगार
जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लंबित पड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट को पूरा करवाने का कार्य प्राथमिकता से करूंगा। बात नया गांव में चूड़ी उद्योग, पॉवरलूम उद्योग विकसित करने की हो या रोहट में औद्योगिक क्षेत्र विकसित की। यह तीनों मुद्दें मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेंगे। सरकारी तंत्र में जहां कहीं भी इनकी फाइल अटकी है उन्हें गति प्रदान कर इन प्रोजेक्ट को धरातल लाना मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। जिससे कि जिले के युवाओं को रोजगार मिले। -पी.पी. चौधरी, भाजपा, प्रत्याशी

राज्य में हमारी सरकार, विकसित करेंगे औद्योगिक क्षेत्र
औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना एवं युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुझे जनता ने फिर से सेवा का मौका दिया तो रोहट में रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, नया गांव में चूड़ी उद्योग व पॉवरलूम उद्योग विकसित करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। जिससे की युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध हो सके। जिस स्तर भी प्रयासों की जरूरत होती, मैं अपना भरसक प्रयास करूंगा। -बद्रीराम जाखड़, कांग्रेस, प्रत्याशी।