5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज शुरू होते ही सक्रिय हुए छोटे नेताजी, एेसे कर रहे है अपना प्रचार-प्रसार….

- कॉलेज शुरू होते ही छात्र नेताओं ने शहर की दीवारों पर पोस्टर लगाना किया शुरू    
2 min read
Google source verification
student leaders

कॉलेज शुरू होते ही सक्रिय हुए छोटे नेताजी, एेसे कर रहे है अपना प्रचार-प्रसार....

पाली. कॉलेज निदेशालय की ओर से सरकारी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही छोटे नेताजी सक्रिय हो गए हैं। छात्र राजनीति का सपना लेकर सभी छात्रनेताओं ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हालांकि, छात्रसंघ चुनाव का वास्ता तो कॉलेज से है, लेकिन छात्रनेताओं का प्रचार पूरे शहर में नजर आ रहा है। युवाओं में अपनी पहचान बनाने के लिए छात्रनेताओं ने शहर की सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर लगा दिए है। सोशल मीडिया पर मैसेज के माध्यम से और अन्य कार्यक्रमों में जाकर भी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

कॉलेज से बाहर प्रचार पर है रोक

छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार कोई भी छात्रनेता अपना प्रचार-प्रचार कॉलेज की सीमा के बाहर नहीं कर सकता। छात्रनेता को अपना पूरा चुनाव मात्र 5 हजार रुपए में लडऩा है। इसके बावजूद छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज खुलने से पहले भी छात्र नेता प्रतिदिन 4 से 5 हजार रुपए अपना प्रचार-प्रसार को लेकर खर्च कर रहे है।

शहर की दीवारें हो रही गंदी

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रनेताओं को शहर में प्रचार-प्रसार की मनाही है। अभी कॉलेज निदेशालय से चुनाव को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं आया है। इसके बावजूद छात्रनेता पोस्टर लगाकर शहर की दीवारों को गंदा कर रहे हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष नगर परिषद की ओर से शहर की दीवारों को गंदा करने के लिए छात्रनेताओं पर कार्रवाई के लिए वीडियोग्राफी करवाई गई थी। बांगड़ कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई के लिए कहा गया था।

दोनों ही संगठन से कार्यकर्ताओं शुरू की तैयारी

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई व एबीवीपी के पदाधिकारी अभी से सक्रिय नजर आ रहे हैं। अभी दोनों ही संगठन किसी भी छात्रनेता को अपना चेहरा नहीं बना रहे हैं।

अभी कोई कार्यक्रम नहीं आया

अभी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन के पास कोई भी आदेश नहीं आया है। अभी कॉलेज भी शुरू नहीं हुई है। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद चुनाव को लेकर जानकारी मिलेगी।

- रामकेश मीना, प्राचार्य, बांगड़ कॉलेज