5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, बदनामी के डर से महिला ने उठा लिया ऐसा कदम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

पाली

image

Dinesh Saini

Sep 15, 2018

rape

पाली। पाली जिले में एक विवाहिता ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेप का यह मामला हाल ही में खुले नए थाने का पहला मुकदमा है। थानाधिकारी और थाने के स्टाफ ने इस केस पर काम शुरु कर दिया है। जिले में ट्रांसपोर्ट नगर थाना पिछले दिनों ही खुला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्या नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त का आरोप है कि जब वह काम पर गया था तो कुछ लोग उसके घर घुस और उसकी पत्नी से रेप किया। वह जब घर पहुंचा तो पत्नी अचेत हालात में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर युवक ने आरोप लगाए हैं उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।


वहीं इधर.. ढाणी में विवाहिता के साथ दुष्कर्म
जोधपुर/लोहावट। लोहावट थाना क्षेत्र के भीमसागर गांव में घर में अकेली देख कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला लोहावट पुलिस थाना में न्यायालय के इस्तगासा के माध्यम से दर्ज हुआ है। लोहावट थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भीमसागर निवासी एक विवाहिता ने कोर्ट से इस्तगासा के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि 20 अगस्त को दिन में करीब दो बजे उसके ससुर, सास खेत में गए हुए थे। उस समय वह अकेली ढाणी में सो रही थी। उसकी ढाणी के पड़ोसी सांवरलाल पुत्र बीरबलराम विश्नोई निवासी भीमसागर उसकी ढाणी आया तथा उसके ससुर के बारे में पूछा तो उसने हाथ से इशारा करके बताया कि बाहर गए हुए है।

ढाणी के अंदर आकर करने लगा अश्लील हरकतें
सांवरलाल उसको अकेली देखकर ढाणी के अंदर आ गया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।