5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुमेरपुर: जोराराम कुमावत उतरेंगे चुनावी रण में, समर्थकों में खुशी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
सुमेरपुर: जोराराम कुमावत उतरेंगे चुनावी रण में, समर्थकों में खुशी

सुमेरपुर: जोराराम कुमावत उतरेंगे चुनावी रण में, समर्थकों में खुशी

पाली. सियासत में हॉट सीट बनी सुमेरपुर विधानसभा के लिए मौजूदा विधायक मदन राठौड़ का टिकट काटकर भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के लिए सुमेरपुर सीट पर प्रत्याशी का चयन मुश्किलों भरा रहा।
भाजपा ने जिले की पांच सीटों पर पहली सूची में ही उम्मीदवार घोषित कर दिए थे, लेकिन सुमेरपुर सीट पर पार्टी कोई नाम तय नहीं कर पा रही थी।

नामांकन की अंतिम तिथि से एन पहले जोराराम को उतार पार्टी ने जातिगत कार्ड भी खेला है। सुरेन्द्र गोलय का टिकट
काटकर कुमावत समाज की नाराजगी झेल रही भाजपा ने जोराराम के नाम पर मोहर लगाई। हालांकि, राठौड़ का बदलना लगभग पहले ही तय हो गया था। जोराराम का मुकाबला कांग्रेस की रंजू रामावत से होगा। दोनों ही प्रत्याशी पहली बार मैदान में उतरेंगे। कुमावत के नाम की घोषणा होते ही सुमेरपुर में उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

टिकट मिलते ही पहली बात : पार्टी ने जिम्मेदारी दी, निर्वहन करूंगा
मैं, नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूं। अब पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है तो उसका निर्वहन करूंगा। सरकार ने कई विकास के काम कराए। सुमेरपुर के सर्वांगीण विकास और आमजन के दु:ख-दर्द में शामिल रहूंगा। पार्टी आलाकमान ने विश्वास व्यक्ति किया इसके लिए आभारी हूं।


प्रत्याशी का ‘आधार’
आमदनी: किराणा सामान के होलसेल सप्लायर

पहचान: नगर पालिका अध्यक्ष, ब्रोकर ऐसासिएशन के अध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति के पूर्व उपाध्यक्ष, सिंदरू ग्राम पंचायत के सरपंच का दायित्व भी संभाला
अनुभव: नगर पालिका अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों से भी जुड़ाव, गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति साण्डेराव के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष
अक्सर कहां मिलते हैं: सुमेरपुर

जनता से किए वादे पूरे करने होंगे
क्षेत्र का विकास की निंतात आवश्यकता है। जनता से किए वादे भी पूरे करने होंगे।
महेश परिहार, जिला मंत्री, सुमेरपुर

स्वच्छ और इमानदार प्रत्याशी चुनेंगे
पार्टी नहीं प्रत्याशी देखकर मतदान करेंगे। प्रत्याशी चयन में जागरूकता जरूरी।
दीपक सोलंकी, क्षेत्र के सोशल वर्कर

प्रत्याशी से पूछेंगे विकास का रोड मैप
हमारे मुद्दों की लिस्ट तैयार है। नेताजी से रोडमैप पूछेंगें। फिर तय करेंगे वोट किसे दें।
अनित मेवाड़ा, क्षेत्र का जागरूक विद्यार्थी

शहर की प्रमुख समस्याओं का समाधान
शहर की प्रमुख समस्याओं का समाधान करने वाला प्रत्याशी चुनेंगे।
बाबूलाल कुमावत, रिटायर्ड कार्मिक