5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोजत में स्वाइन फ्लू की दस्तक, चिकित्सा विभाग ने जिले भर में किया अलर्ट

-तीन दिन में पूरा करना होगा सर्वे-ब्लॉक स्तर पर टीम गठित
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 25, 2018

Swine Flu knock in Sojet

सोजत में स्वाइन फ्लू की दस्तक, चिकित्सा विभाग ने जिले भर में किया अलर्ट

रायपुर मारवाड़। पिछले दिनों सोजत में स्वाइन लू की दस्तक के बाद चिकित्सा महकमे ने जिले भर में अलर्ट घोषित किया है। इसे लेकर ब्लॉक स्तर पर सर्वे टीम गठित की गई है। शुरू हुए सर्वे को तीन दिन में पूरा कर मुख्यालय रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी हुए हैं।

तीन बीमारीपर फोकस
टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्वाइन फ्लू, ड़ेंगू, मलेरिया के सिम्टम्स मिलने पर रक्त के नमूने लेने के साथ ही जांच की सलाह दी जाएगी।

ये हैं टीम में शामिल
ब्लॉक स्तर पर गठित टीम में सभी चिकित्सालय व प्राथमिक केंद्र प्रभारी को अपने क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस टीम में एएनएम व आशा सहयोगिनी को भी शामिल किया गया है।

ड़ेंगू का असर इस साल भी
स्वाइल फ्लू से पिछले साल कस्बे के एक युवक की जान गई थी। इस साल क्षेत्र में फि लहाल कोई मरीज सामने नहीं आया है। जबकि पिछले माह सेंदड़ा व हरिपुर में ड़ेंगू के अब तक आधा दर्जन मरीज सामने आए थे। जिन्हें जोधपुर, अजमेर, ब्यावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

-ब्लॉक में सघन सर्वे शुरू करवा दिया है। ये सर्वे तीन दिन तक चलेगा। जिसमें स्वाइन फ्लू, ड़ेंगू, मलेरिया की जांच की जाएगी। स्वाइन फ्लू व ड़ेंगू के लक्षण मिलने पर मरीज को रेफ र किया जाएगा। पहले दिन के सर्वे में फि लहाल कोई भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध नहीं मिला है। -डॉ. सुरेश यादव, बीसीएमओ, रायपुर

संदिग्ध स्वाइन फ्लू को लेकर सर्वे
-चिकित्सा व नगरपालिका की संयुक्त टीमें रवाना
तखतगढ़। कस्बे में बीते दिनों एक निजी चिकित्सालय में सेवारत चिकित्सक के उदयपुर में उपचार के दौरान जांच में स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग व नगरपालिका के संयुक्त टीमों ने कस्बे सहित आसपास के गांवों में सर्वे शुरू किया गया है। सुमेरपुर बीसीएमओ डॉ. महेन्द्रसिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. शेखावत के निर्देश पर नगरपालिका क्षेत्र में टीमों के गठन कर सर्वे शुरू किया गया है।

बीमारियों को लेकर चेता चिकित्सा विभाग
जैतारण। मौसमी बीमारियों व स्वाइन फ्लू को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पाली के निर्देश पर चिकित्सा विभाग जैतारण सर्तक हो गया है। इसके लिए विभाग ने विभिन्न टीमों का गठन किया है। बीसीएमओ डॉ.पुष्पेन्द्रनाथ ने बताया कि ब्लॉक के अधीनस्थ गांव वार टीम का गठनकर घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। जैतारण ब्लांक की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य दर्शिका एवं आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मौसमी बीमारी, सर्दी, खांसी एवं बुखार के रोगियों की जांच की गई। चिकित्सा विभाग ने आमजन में सर्दी खांसी एवं बुखार के बचाव के लिए परामर्श दिया। ब्लॉक में 148 टीम गठित की गई हैं। बीसीएमएचओ डॉ. पी. एन. व्यास, किशोर सिंह समेत पीएचसी एवं सीएचसी से चिकित्सा अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।