5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में तालाब में तब्दील होती कॉलोनी, सफाई अभियान की धज्जियां

- वार्ड पांच व छह के हालात
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Oct 11, 2019

बारिश में तालाब में तब्दील होती कॉलोनी, सफाई अभियान की धज्जियां

बारिश में तालाब में तब्दील होती कॉलोनी, सफाई अभियान की धज्जियां

पाली . बारिश के दिनों में रामदेव रोड कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है। पानी की निकासी नहीं होने से सप्ताह भर तक कॉलानी से पानी नहीं निकल पाता है। गंदे पानी के मुख्य नाला में सीइपीटी का नाला साथ में बना देने से समस्या और गंभीर हो गई। सीवरेज व सडक़ों की समस्या तो अन्य वार्डों की तरह यहां भी वैसी ही है।
यहां विकास तो कोसों दूर है। गंदगी और कचरे के ढेर सफाई अभियान की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। सडक़ों की हालत भी खस्ता है। नियमित सफाई नहीं होने की शिकायतें भी आम है। इसके बावजूद जिम्मेदार है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

प्रमुख समस्याएं : वार्ड पांच
सडक़ों पर गंदगी पसरी हुई है। नालियों का पानी सडक़ों पर बहता रहता है। सडक़ का लेवल काफी नीचे होने के कारण बारिश के दिनों में काफी ज्यादा परेशानी हो जाती है। पुनायता जाने वाली सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सीवरेज की लाइन में पानी आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है। सीवरेज लोगों के लिए सुविधा के बजाए दुविधा बन गई है।

क्या कहते हैं वार्डवासी
वार्ड में सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी आते ही नहीं है। वार्ड में कचरे के ढेर पड़े है। नालियों का पानी भी सडक़ों पर बहता रहता है। पुनायता जाने वाली मुख्य सडक़ पूरी तरह से खराब हो चुकी है

मदललाल सैन
गंदे पानी की नालिया कचरे से अटी पड़ी है। नालियों में कचरा आने से गंदा पानी घरों के आगे फैल जाता है। सफाई तो यहां पर कभी होती ही नहीं है। सडक़ काफी नीचे होने के कारण बारिश के दिनों मेें काफी परेशानी होती है।

कमरुद्दीन
विकास कार्य तो करवाया

वार्ड में सामुदायिक भवन बनाया गया। वार्ड की गलियों में सीसी सडक़ें बनाई गई। सीवरेज से सभी घरों को जोड़ा गया है। पुनायता मुख्य सडक़ का काम ही रह गया है। इसका भी टेंडर लगा हुआ है।
तारादेवी प्रजापत, पार्षद

===========

प्रमुख समस्या- वार्ड 6
गंदे पानी का मुख्य नाला कचरे से अटा हुआ है। मुख्य नाले में दो नाले बना देने से सफाई नहीं हो पा रही है। गंदे पानी के नाले में ही सीइपीटी का नाला बना दिया। जिससे समस्या और बढ़ गई। सफाई तो यहां पर होती ही नहीं है। कभी कभार सफाई कर्मचारी आते है। लोगों के घरों का सीवरेज का कनेक्शन नहीं हुआ है। सडक़ें पूरी तरह से टूट गई है।

क्या कहते हैं वार्डवासी
गंदे नाले की सफाई नहीं होती है। जिससे पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। गंदे नाले से दिनभर दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। सडक़ें भी पूरी तरह से टूट गई है।

महावीर सोलंकी
वार्ड में सफाई तो होती ही नहीं है। गंदे नाले के कारण बारिश के दिनों में कॉलोनी में पानी भर जाता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। रोड लाइट भी बंद रहती है।

मूलचंद चांदवानी
विकास के लिए बजट नहीं दिया

विपक्ष में होने के कारण वार्ड के विकास में भेदभाव बरता गया। जितनी जरूरत थी, उतना बजट नहीं दिया गया। फिर भी वार्ड में सडक़ें बनाई गई। गंदे नाले की वार्ड में ज्वंलत समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास भी खूब किए।
विनोद मोदी वार्ड पार्षद-6