5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां चोरों ने दो मकानों के तोड़े ताले, जेवरात व नगदी पार

-पाली जिले के नाडोल कस्बे के जूना खेडा चौधरियों का बास की वारदात
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 04, 2020

यहां चोरों ने दो मकानों के तोड़े ताले, जेवरात व नगदी पार

यहां चोरों ने दो मकानों के तोड़े ताले, जेवरात व नगदी पार

पाली/नाडोल। जिले के नाडोल कस्बे के जूना खेडा चौधरियों बास में बीती देर रात चोरों ने दो मकानों के ताले तोडक़र उसमें रखे जेवरात व नगदी पर हाथ साफ करते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कस्बे के जूना खेडा चौधरियों बास स्थित अमराराम पुत्र चमनाराम घांची के मकान में बीती देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए लोहे की पेटी समेत उसमें रखे सोने के जेवरात, नगदी व अन्य समान चुरा लिए। जबकि भंवरलाल पुत्र दुदाराम घांची के बंद मकान का ताला तोड मकान में रखी अलमारी से सामान को उलट-पुलट कर जेवरात व नगदी चुराकर ले गए।

बंद मकान से कितना सामान चोरी हुआ है इसका मकान मालिक के आने पर ही पता चल सकेगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नाडोल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कमलसिंह व हैडकास्टेबल परविन्दर सिंह ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरु कर दी है।