5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोर स्थान बदलकर दे रहे हैं वारदातों को अंजाम

-पाली जिले के देसूरी के ढालोप गांव के दो मंदिर व आठ मकानों को चोरों ने बनाया निशाना
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 31, 2018

Theft of two temples and eight houses

चोर स्थान बदलकर दे रहे हैं वारदातों को अंजाम

पाली। शहर सहित जिले में इन दिनों चोर गश्त पर है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछली वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस बार चोरों ने देसूरी थाना क्षेत्र के ढालोप गांव में वारदातें की। चोर गांव के आठ मकानों व दो मंदिरों का ताला तोडकऱ सामान चुरा ले गए। चोरों का सुराग नहीं लगा है। क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों से आमजन में दहशत है, वहीं पुलिस के प्रति आक्रोश है।

सभी मकान प्रवासियों के
पुलिस ने बताया कि ढालोप गंाव के एक जैन मंदिर व मेघवाल समाज की वडेर, प्रकाश कुमार पुत्र जेठमल रावल, प्रकाश कुमार पुत्र जंावतराज, जयंतीलाल पुत्र धनराज, चम्पालाल पुत्र जेठमल, घेवरचन्द पुत्र निहालचन्द, पिस्ताबाई जांवतराज, महिपाल पुत्र निहालचन्द, सुरेशकुमार पुत्र हस्तीमल जैन के मकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोर मकानों से सामान चुरा ले गए। सभी मकान मालिकों को सूचना दे दी गई है। ये सभी बंद मकान थे। प्रवासियों के इन मकानों से कितना सामान चोरी हुआ है, इस बारे में मकान मालिकों के आने पर ही पता चल सकेगा। सूचना पर पुलिस, तेजसिंह सोलंकी, विजयसिंह, जुहार सिंह राजपुरोहित, गोरधनलाल रावल, कूपाराम मेघवाल मौके पर पहुंचे।

15 दिन पहले भी की थी चोरियां
ग्रामीणों ने बताया कि ढालोप गांव में पूर्व में भी चोरों ने चार बंद मकानों के ताले तोड़े थे। गंाव मे पन्द्रह दिन के भीतर यह दूसरी चोरी की घटना है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों गुड़ा एन्दला थाना क्षेत्र के गुंदोज गांव में आठ मकानों के ताले तोड़ सामान चुरा ले गए। साथ ही बाली थाना क्षेत्र के करणवा गांव में दो मकानों से सामान चुरा लिया। जैतारण में भी एटीएम तोडऩे का प्रयास किया गया था।

ऐसी घटनाओं से खौफ
गांवों में इन दिनों चोरी की काफी वारदातें हो रही है। गांवों के कई लोग अन्य शहरों में रहते हैं और उनके मकानों पर ताले लगे है। जहां चोर सेंध मार देते हैं।