6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोरलेन पर चोर गिरोह सक्रिय, ट्रक चालकों को बना रहे निशाना

- रोड पर ट्रकों से चोरी कर रहे सामान, पुलिस गश्त नहीं होने से बढ़ी वारदातें
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 16, 2020

फोरलेन पर चोर गिरोह सक्रिय, ट्रक चालकों को बना रहे निशाना

फोरलेन पर चोर गिरोह सक्रिय, ट्रक चालकों को बना रहे निशाना

पाली/रायपुर मारवाड़। ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन [ Beawar Pindwara Fourlane ] हो या जयपुर-जोधपुर हाइवे यहां चोर गिरोह [ Thief gang ] सक्रिय हो गया है। यह गिरोह रो पर चल रही ट्रकों से सामान चुरा [ Theft from trucks ] रहे है, साथ ही ट्रक चालकों को निशाना बना रहे हैं। क्षेत्र में अब तक ऐसी आधा दर्जन से अधिक वारदाते हो चुकी है, जो पुलिस [ pali Police ] नहीं खोल पाई। रात में पुलिस द्वारा कमजोर गश्त के कारण चोर गिरोह के हौंसले बुलंद है।

रात भर घूमता है चोर गिरोह
अज्ञात चोर गिरोह लोडिंग जीप लेकर फोरलेन व हाइवे पर वारदात की फिराक में घूमता है। वे ट्रकों का पीछा करते हैं और सूनसान इलाके में जहां मौका मिलता है वहां चोर गिरोह के सदस्य चलती ट्रक में पीछे से चढ जाते है। रस्से तिरपाल काट कर ट्रक में लदा सामान बाहर फैक देते है। ट्रक के पीछे लोडिंग जीप में चल रहे अन्य साथी उस सामान को उठा जीप में भर देता है। बर से लेकर निमाज बाइपास के बीच आधा दर्जन से अधिक वारदाते हो चुकी है। जिनका पुलिस राजफाश नहीं कर पाई है।

ट्रक से चुराए तेल का कार्टन, मामला दर्ज नहीं
बर-ब्यावर के बीच फोरलेन पर स्थित झाला की चौकी चौराहा चोर गिरोह का पसंदीदा प्वाइंट बन चुका है। गत दिनों यहां होटल के सामने खड़ी ट्रक में चढकऱ चोरों ने खाद्य तेल के एक-एक लीटर पैकिंग के कार्टन चुरा लिए। ट्रक चालक ने बर पुलिस चौकी में सूचना दी, लेकिन न तो मामला दर्ज हुआ और न ही चोरों का पता चला। इसी चौराहे पर दो दिन पहले रात को अज्ञात चोरों ने दो दुकानो की दीवारे तोड़ मोबाइल व नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस की गश्त पर सवाल
पुलिस अधिकारी रोजाना रात्रि गश्त करने का दावा करते आ रहे है। जबकि चोरी की बढ़ती वारदातें व चोरो के बुलंद हौंसले पुलिस के इन दावो पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लगातार वारदातों से ग्रामीण, ट्रक चालकों में दहशत है। रायपुर थानाधिकारी जसवंत सिंह इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।