5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात के शातिर ठग गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

पिपलियां में की एक व्यक्ति से ठगी
2 min read
Google source verification
pali news

गुजरात के शातिर ठग गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

रायपुर मारवाड़ (पाली) . ढोंगी बाबा बनकर लोगों के रुपए व गहने दुगुने करने एवं भविष्यफल देखने की बातों में उलझाकर ठगी करने वाले गुजरात के शातिर ठग गिरोह के तीन बदमाशों को जिले की चार थानों की पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार जब्त की तथा नकदी बरामद की।
रायपुर थानाप्रभारी गौरव अमरावत ने बताया कि ठग गिरोह के गुजरात के भीलोड़ा (अरवली) प्राथमिक शाला के पीछे मदारीवास गोविन्द नगर निवासी करणनाथ (२४) पुत्र दिलीपनाथ मदारी, प्रकाश नाथ (१९) पुत्र मिरखननाथ मदारी व साजननाथ (१८) पुत्र नटवरनाथ मदारी पिछले कई दिनों से हाइवे से सटे गांवों में घूमकर लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। इन युवकों में से एक ने संत का वेश धर रखा था। गिरोह ने शुक्रवार को पिपलिया कलां में बगदाराम नाम के एक व्यक्ति से ३५-५० हजार रुपए की ठगी की तथा निमाज में शिक्षक केसाराम को भी हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया। शिक्षक ने निमाज चौकी में हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव को ये घटना बताई। सूचना पर बर चौकी में हेड कांस्टेबल प्रहलाद मीणा, कांस्टेबल सतीश जाट व राजेन्द्र जाट ने नाकाबंदी की। बदमाश यहां से नाकाबंदी तोड़ फरार हो गए। बूटीवास के निकट कार खराब होने पर बदमाश जंगल में भाग गए। रायपुर थानाप्रभारी गौरव अमरावत, सेंदड़ा थानाप्रभारी विष्णुदत्त राजपुरोहित, रास थानाप्रभारी राजेश मीणा मयजाप्ते जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
पाउडर से करते थे बेहोश
ठगों में करणनाथ संत के वेश में रहता है। रास्ते में कोई व्यक्ति अकेला मिल जाता तो कार रोकते। साजन व प्रकाश करणनाथ को गुजरात का बड़ा संत बना झांसा देते। करणनाथ अपने पास पाउडर रखता है। जिसे व्यक्ति को मदहोश कर देते और उसके पास से जो कुछ मिलता, लेकर फरार हो जाते।
हालांकि, पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने जंगल में कहीं देसी कट्टा फेंक दिया।