4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा टिप्स : परीक्षा से आधा घंटा पहले छोड़ दें पढऩा, जानिए कैसे…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 08, 2019

पाली। परीक्षा में अच्छे अंक लाने का दबाव होने के चलते विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने तक या घर से परीक्षा के लिए रवाना होने तक सवालों के जवाब पढ़ते रहते है। यह तरीका एकदम गलत है। इसके बजाय परीक्षा समय के आधा घंटा पहले पढऩा बंद कर देना चाहिए। दिमाग को शांत रखकर प्रसन्न मन से परीक्षा देने जाना चाहिए।

ऐसा करने से विद्यार्थी बेहतर उत्तर लिख सकेंगे और अंक भी अच्छे आएंगे। परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र हाथ में आने पर बिना घबराए सबसे पहले सवालों को ध्यान से पढऩा चाहिए। इसके बाद जिन प्रश्नों के उत्तर बेहतर याद है उनका जवाब लिखना चाहिए। प्रश्न पत्र के अधिकतम प्रश्नों के जवाब लिखने या हल करने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक संभव हो कोई प्रश्न छोडऩा नहीं चाहिए।

अंग्रेजी में इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
अनसिन पैसेज : अनसिन पैसेज के प्रश्नों पैसेज के सवालों का जवाब लिखने से पहले पैसेज को पढऩा चाहिए। इसके बाद प्रश्न के शब्दों को पैसेज में देखना चाहिए। पैसेज पढ़ते समय जैसे-जैसे सवालों के जवाब मिलते जाए। वहां अंडर लाइन कर प्रश्न का अंक लिख देना चाहिए। ऐसा करने से परीक्षा में समय की बचत होगी और आप बेहतर उत्तर लिख सकेंगे।
सैम्पल पेपर : परीक्षा से पहले से पल पेपर लेकर उसके सवालों के जवाब लिखे। इससे आत्मविश्वास बढऩे के साथ सवालों के जवाब देने की गति का पता लग जाएगा। यदि गति कम लगे तो उसे बढ़ाने का प्रयास करेे। जिससे परीक्षा में समय पर प्रश्नों के जवाब लिख सके।
कम्पोजिशन : इस भाग के जवाब लिखने के लिए पहले प्रश्न के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लिख ले। इसके बाद उनके आधार पर विस्तार से उत्तर देना चाहिए।
ग्रामर : ग्रामर से जुड़े सवालों का जवाब परीक्षा से पहले याद करे। इसमें परेशानी आने पर अध्यापक की मदद लेनी चाहिए। स बन्धित पुस्तकों से भी अभ्यास किया जा सकता है। इसमें अभ्यास करने पर अच्छी पकड़ बनाई जा सकती है।