
Jawai Dam: पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े अमृत सरोवर में आज तेजी से गेज में बढ़ोतरी हुई। दरअसल जवाई बांध जलग्रहण क्षेत्र में देर रात से हुई मूसलाधार बारिश के कारण बांध का गेज तेज गति से बढ़ रहा है। जवाई बांध का गेज 43.30 से बढ़कर अब 45.50 फीट हो चुका है। जवाई बांध की सहायक नदियां भी पूरे वेग के साथ में बह रही हैं। जवाई बांध में बढ़ते गेज को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी पूरी नजर बनाए हुए हैं।
पिछले साल की बात करें तो पहले बिपरजॉय चक्रवात के दौरान और उसके बाद अच्छी बारिश से जवाई बांध में पानी की खूब आवक हुई और पूरी क्षमता तक बांध भरा। उसके बाद 40 दिन तक गेट खुले रहने से जालोर के कृषि क्षेत्र को खासा फायदा हुआ और करीब पांच साल से बंद पड़े कृषि कुएं भी शुरू हो गए। बता दें जवाई सिंचाई परियोजना से पाली जिले के 33 राजस्व गांव तो जालोर के 24 गांव लाभान्वित होते हैं।
Published on:
10 Sept 2024 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
