5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस निरीक्षकों के तबादले से क्या अब सुधरेगी कानून व्यवस्था

-आज कई थानाधिकारी हो सकते हैं इधर-उधर  
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 07, 2018

Transfer of police inspectors in pali

पुलिस निरीक्षकों के तबादले से क्या अब सुधरेगी कानून व्यवस्था

पाली। डीआइजी आर सुहासा ने जोधपुर रेंज से चार पुलिस निरीक्षकों के तबादले पाली किए। आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक छतर सिंह को जैसलमेर से पाली, किशोर सिंह भाटी को जालोर से पाली, निरंजन प्रताप सिंह को बाड़मेर से पाली व जुल्फिकार को जोधपुर कमिश्नरेट से पाली जिला लगाया गया है। रायपुर मारवाड़ थानाधिकारी गौरव अमरावत का तबादला जैसलमेर किया गया है। अब जिले में जैतारण, सोजत, बाली, देसूरी, रायपुर मारवाड़ थाने के थानाधिकारी के पद खाली है। यहां संभवत: शुक्रवार को एसएचओ लगाए जा सकते हैं।

रेल से गिरने से यात्री की मौत
फालना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर बीती रात को ट्रेन से गिरने से यात्री की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी फालना के बालूराम मीणा ने बताया कि एक अधेड़ की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। उसके कान में लूंग पहने हुए हैं। लाल शर्ट तथा काला बनियान पहन रखा है।

बंद मकान में चोरी
धनला। गांव में सरकारी अस्पताल के पास मुख्य सडक़ मार्ग पर एक सूने मकान से चोर सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार चोरों ने हिराराम तथा जगदीश प्रजापत के मकानों को निशाना बनाया। यहां से सामान चुरा ले गए। दोनों भाई मुम्बई रहते हैं, उनके आने के बाद ही चोरी हुए माल की जानकारी मिल पाएगी। चोरों ने रमेश सुथार के लोहे के कारखाने से उपकरण का बक्सा भी चुराया।

हमले के आरोपी दम्पती गिरफ्तार
रायपुर मारवाड़। सेंदड़ा में बीते दिनों मामूली कहासुनी को लेकर उपजे विवाद के दौरान विवाहिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दम्पती को सेंदड़ा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दम्पती को जेल भेज दिया। थानाप्रभारी विष्णुदत्त राजपुरोहित के अनुसार सेंदड़ा निवासी प्रताप सिंह रावत ने 31 अगस्त को मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने सोहन सिंह व बरदी को गिरफ्तार कर लिया।