
VIDEO : पुलिस ने चेन लूट के दो आरोपियों को पकड़ा, कबूली कई वारदातें, एक आरोपी अब भी फरार
पाली/रोहट। Two accused arrested of chain loot gang in pali : जिले के रोहट थाना क्षेत्र के हत्थे चढ़े चेन लूट गिरोह के दो आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरोह ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पाली जिले में छह वारदातें करना कबूला है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल गिरोह के दोनों आरोपी रिमाण्ड पर है।
रोहट पुलिस को मिली कामयाबी
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा [ Superintendent of Police Anand Sharma ] के अनुसार गत दिनों जोधपुर के पीएफ ऑफिस के सामने झंवर रोड रामनगर निवासी हरीश पुत्र बृजमोहन मेवाड़ा गत 29 अक्टूबर को स्कूटी पर पाली से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मुकनपुरा के निकट एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली थी।
इस प्रकरण में पुलिस ने रोहट थाना प्रभारी कमलेश गहलोत, सादड़ी थानाधिकारी राजदीपेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, साइबर सैल के गौतम आचार्य के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। इस गिरोह ने जिले में अन्य जगहों पर भी वारदातें की, इस कारण कई थानों की पुलिस को इनकी तलाश थी। आखिरकार इस पुलिस दल ने पाली शहर के जगदम्बा कॉलोनी नया गांव निवासी दिनेश पुत्र कालूराम गुर्जर व मारू बंजारों की ढाणी नया गांव निवासी मुकेश पुत्र बलदेवराम भाट को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ जारी है।
यह आरोपी है फरार
गिरोह का तीसरा आरोपी पाली के बंजारों की ढाणी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राजू भाट अब भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। यह गिरोह दिनभर रैकी कर राहगिरों को सूनसान इलाके में लूटता और बाइक से भाग जाता।
यह वारदातें कबूली
- 28 अक्टूबर को शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बाइपास पर मारपीट की वारदात
- 29 अक्टूबर को रानी के केनपुरा रोड पर बाइक सवार से चेन लूट
- इसी दिन रानी में वारदात
- रानी के रेलवे अंडरब्रिज पर स्कूटी चालक से लूट
- 17 नवम्बर को सुमेरपुर के कुराडा रोड पर बाइक चालक से चेन लूट
- रानी के बिजोवा रोड पर बाइक चालक वृद्ध से चेन लूट।
उन्होंने यह वारदात कबूल कर ली है। अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि गत दिनों जिले में हुई अन्य वारदातें भी खुल सकती है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी।
Published on:
26 Nov 2019 05:53 pm
