5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accidents : कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, जीप ने लिया चपेट में, राहगिर महिला की मौत

-पाली जिले में हुए दो सडक़ हादसों में दो की मौत
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 13, 2019

Two Death in two road accidents in Pali district

सडक़ हादसे : कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, जीप ने लिया चपेट में, राहगिर महिला की मौत

देसूरी। घाणेराव-सादडी मार्ग पर स्थित सुरवाणिया मगरी के पास रविवार देर रात को एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ने नाडोल निवासी भंवरलाल (42) पुत्र टुआराम घांची अपने ससुराल दुदापुरा से कार लेकर सादड़ी जा रहा था। सुरवाणिया मगरी के पास कार का संतुलन होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में भंवरलाल गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, प्राथमिक उपचार के बाद भंवरलाल को उदयपुर रैफर किया, रास्ते में दम टूट गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कार में शादी के कपड़े भी मिले हैं।

अनियंत्रित जीप ने पहले बाइक फिर महिला को लिया चपेट में, महिला की मौत
फालना। कस्बे में एक जीप चालक ने रविवार शाम को तेज गति में जीप चलाते हुए पहले बाइक को चपेट में लिया, इसके बाद घर के बाहर बैठी वृद्धा को कुचल दिया। पुलिस ने जीप जब्त कर ली। वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

फालना थानाप्रभारी सीमा जाखड़ के अनुसार राजपुरोहित छात्रावास रोड पर एक जीप चालक ने पहले मोटरसाइकिल के वह बाद में घर के बाहर बैठी भंवरी देवी पत्नी भंवरलाल छुआरा को चपेट में ले लिया। इससे भंवरी देवी की मौत हो गई। पुसिल ने जीप जब्त कर ली। शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।