
टैंकर की चपेट में आने से जीप पलटी, दो पुलिसकर्मी घायल
सोजत (पाली) . सोजत के निकट हाइवे पर दांतिया बालाजी मंदिर के पास सोमवार दोपहर को टैंकर की चपेट में आने से सोजत थाने की पुलिस जीप पलटी खा गई। हादसे में कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल घायल हो गए। सोजत अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार थाने की जीप से जोधपुर जिले के मुरकासनी (बिलाड़ा) हाल सोजत थाना निवासी बींजाराम जाट (४०) पुत्र अमराराम जाट व अलवर हाल सोजत थाना निवासी अशोक कुमार मीणा (३२) पुत्र कचोड़ीलाल मीणा थाने के कार्य से पाली की ओर जा रहे थे। हाइवे पर दांतिया बालाजी मंदिर के निकट पीछे से आ रहे टैंकर चालक ने उनकी जीप को ओवरटेक करते हुए चपेट में ले लिया। इससे जीप दो-तीन बार पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
उधर से गुजर रहे वाहन चालकों व ग्रामीणों दोनों घायलों को सोजत अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद हेड कांस्टेबल बींजाराम को रेफर किया गया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। उसकी तलाश में जिले भर में नाकाबंदी
करवाई गई। इधर, हादसे में क्षतिग्रस्त जीप को क्रेन की सहायता से हटवाया गया।
PALI# नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पाली . कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी गंगाराम खावा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी नाबालिग के क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने पर सूर्यनगर मारवाड़ जंक्शन निवासी आरोपी राजाराम (३५) पुत्र अचलाराम सीरवी को गिरफ्तार किया।
Published on:
17 Jul 2018 11:48 am
