
पाली/गिरादड़ा। सदर थाना क्षेत्र के रूपावास-मुलियावास मार्ग के बीच शनिवार शाम एक युवक बाइक सहित नहर में गिरकर गया। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जेतपुर के पीएचसी ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के रूपावास-मुलियावास गांव के मार्ग के बीच सडक़ किनारे खुली नहर में एक बाइक सवार गिर गया। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस के ईएमटी नरेंद्र कीर व पीएमटी दिनेश गुर्जर की सहायता से जेतपुर के पीएचसी ले जाया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल को नहर से बाहर निकालकर थाना ले गई। घायल की कोई पहचान नहीं हो पाई है।