4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : अमित शाह करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, पढे़ पूरा कार्यक्रम
Play video

VIDEO : अमित शाह करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, पढे़ पूरा कार्यक्रम

-जोधपुर संभाग प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस में दिया कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा-करीब दो घंटे पाली में रुकेंगे शाह
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 15, 2018

पाली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पाली में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वे 16 सितम्बर को यहां दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे से ज्यादा समय शाह कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। शाह के दौरे को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। भाजपा के जोधपुर संभाग प्रभारी राजेन्द्र गहलोत और उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने शुक्रवार को सांसद सेवा केन्द्र पर शाह के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

गहलोत ने बताया कि भाजपा ने लोकतंत्र और चुनाव पद्दति को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना पर अमल किया है। सुक्ष्म कार्यप्रणाली के तहत संगठन को विक्रेन्द्रीकृत किया गया है। इसके तहत बूथ स्तर का कार्यकर्ताओं सीधा मतदाता तक अपनी पहुंच बना पाया है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए पार्टी अध्यक्ष शाह पाली आएंगे। जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा ने कहा कि शाह के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसमें पाली, जालोर व सिरोही जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके विधायक ज्ञानचंद पारख, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर चौधरी, महामंत्री सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष राकेश भाटी भी मौजूद रहे।

अणुव्रत नगर में शक्ति सम्मेलन, बांगड़ कॉलेज में ओबीसी
सर्वप्रथम अणुव्रत नगर में शक्ति सम्मेलन होगा। इसमें पाली, जालोर व सिरोही जिले के 501 शक्ति केन्द्रों से 3626 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इनके अलावा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष, संभाग से प्रदेश पदाधिकारी, व कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक, जिला व मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विस्तारक, पालक व विस्तारक संभाग प्रभारी को भी आमंत्रित किया गया है। ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, सभापति महेन्द्र बोहरा व जगदीश देवासी को शक्ति केन्द्र कार्यक्रम का समन्वयक मनोनीत किया गया है। इसी तरह, संभाग स्तरीय ओबीसी सम्मेलन बांगड़ कॉलेज में होगा। इसमें दस हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, राजेन्द्र गहलोत व ओमप्रकाश भडाना कार्यक्रम समन्वयक रहेंगे।

काला रंग हमारी विचाराधारा का द्योतक
गहलोत से पूछा गया कि उनके कार्यक्रमों में काले रंग पर प्रतिबंधित क्यों है? इस पर गहलोत बोले कि काला रंग हमारी वैचारिकता का द्योतक है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने और विरोध प्रकट करने का अधिकार है। हालांकि, वे सीधा जवाब तो टाल गए।

ये रहेगा शाह का कार्यक्रम
-11.52 पाली में हैलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी उनका स्वागत करेंगे।
-11.57 पर अणुव्रत नगर में आयोजित शक्ति केन्द्र स मेलन में पहुंचेंगे।
-12.45 बजे बांगड़ कॉलेज में आयोजित सं ााग स्तरीय ओबीसी स मेलन में पहुंचेंगे।
-1.30 बजे भोजन
-2.00 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान