6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : हादसा: मोबाइल पर बात करते हुए कांस्टेबल को आया करंट, हादसे में हुई उसकी मौत
Play video

VIDEO : हादसा: मोबाइल पर बात करते हुए कांस्टेबल को आया करंट, हादसे में हुई उसकी मौत

-शहर के सरदार पटेल नगर स्थित मकान के बाहर की घटना-घर के बाहर विद्युत पोल की तंणी पर हाथ रखने से आया करंट
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 02, 2018

पाली। शहर के सरदार पटेल नगर क्षेत्र में करंट लगने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति स्वरुप शर्मा व सीओ सिटी भी बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को सरदार पटेल नगर निवासी कांस्टेबल देवेन्द्र पुत्र भूराराम मेघवाल (26) जो पुलिस लाइन की सिगमा टीम में शामिल था। मंगलवार दोपहर को वो खाना खाकर घर से बाहर निकला था। इस दौरान घर के बाहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। बात करते हुए पास में विद्युत पोल की तंणी पर उसने हाथ रख दिया। जिससे उसको करंट लग गया। करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए ओर डिस्कॉम विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। औद्योगिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक कांस्टेबल के शव को बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों व पुलिस कर्मियों की भीड़ जमा हो गई।

कल होगा अंतिम संस्कार
कांस्टेबल की करंट लगने से हुई मौके बाद परिजन उसका शव पाली जिले के पिपलिया कला गांव लेकर जाएंगे। जहां उसका बुधवार सुबह अंतिम संस्कार होगा।