
पाली। धन की देवी लक्ष्मी की आराधना के पर्व दीपावली में एक सप्ताह शेष रह गया है। इस पर्व पर बच्चों व युवाओं में पटाखे जलाने का क्रेज रहता है। इसी कारण रामलीला मैदान में पटाखा बाजार सजने लग गया है। व्यापारियों ने कई वैरायटी के पटाखे मंगवाए है। रामलीला मैदान में अस्थाई दुकानों पर पटाखे सजाए गए। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है कि इस बार पटाखों के मूल्य में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है।
बड़ों के लिए भी वैरायटी भरपूर
इस बार पटाखा मार्केट में बड़ों के लिए सूतली बम, आकाशीय बम, मल्टीकलर कोठी, पैराशूट बम, सायरन बम, कई आवाजों वाले बम, आकाश में जाकर आवाज के साथ आकर्षक रोशनी करने वाले रॉकेट आदि उपलब्ध है।
अस्थाई दुकानें के लिए कम पहुंचे लॉटरी में
नगर परिषद की ओर से 22 अक्टूबर को रामलीला मैदान के लिए अस्थाई दुकानें आवंटित करने के लिए निलामी आयोजित की गई। जिसमें करीब 15 जने ही पहुंचे। नगर परिषद की ओर से 27 अस्थाई दुकानें की व्यवस्था की गई लेकिन 12 जनों ने ही दुकानें ली।
बच्चों को लुभा रहे रोशनी वाले पटाखे
विक्रेता राकेश वासवानी ने बताया कि पटाखा मार्केट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न तरह के पटाखे उपलब्ध है। तितली बम जलाने पर तितली की तरह काफी समय तक उछलने के बाद रोशनी करेगा तो मैजिक ट्रॉर्च पैंसिल जलाने पर रंग-बिरंगी रोशनी बिखरेगी। इसी तरह कलरफुल सांप बम, जमीन चकरी, तारे सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे बच्चों को लुभा रहे हैं। कलरफुल फोर्ग एग बम भी यूनिक है। बम जलाने पर रंग-बिरंगा कलर छोड़ता है फिर अंडे ऐसा गुब्बारा निकालता है बाद में आवाज कर साथ फटता है।