5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : चार किलो मीटर के खेतों में फैली आग, किसानों की सांसें फूली
Play video

VIDEO : चार किलो मीटर के खेतों में फैली आग, किसानों की सांसें फूली

-जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के नरसिंहपुरा चौराहे के निकट की घटना
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 22, 2018

मारवाड़ जंक्शन/पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के समीप नरसिंहपुरा चौराहा के करीब तीन से चार किमी खेतों में अचानक आग भभक उठी। जिससे कई खेतों में चारा, घास, बाड़ व लकडिय़ां जल गई। आग पर काबू पाने के लिए ईसाली आईओसी पम्प से दमकल मंगवाई गई। जिस पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

नरसिंहपुरा चौराहा के निकट खेतों में लगी आग की सूचना पर तहसीलदार माधुराम पुरोहित, थाना पुलिस थाना के तेजाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। आग करीब तीन से चार किलो मीटर के खेतों में फेलती गई। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस के जवानों व ग्रामीणों ने अपने हाथों से आग बुझाने का खूब प्रयास किया। आग नहीं बुझने पर ईसाली आईओसी पम्प से दमकल गाड़ी बुलाई गई। जिसने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सरपंच महिपाल सिंह हेमलियावास, पटवारी अमर सिंह राजपुरोहित, पुलिस के जवान त्रिलोक, रामकेश मीना ने भी आग बुझाने का प्रयास किया।

सप्ताह में दूसरी घटना
लोगों ने बताया कि खेतों में लकडिय़ां व सूखी घास होने के कारण आग ने विकराल रूप लेते हुए करीब तीन से चार किलो मीटर के एरिया के खेतों को चपेट में लगे लिया। इस सप्ताह में आग लगने की ये दुसरी घटना है।

देरी से पहुंची दमकल
दमकल के देरी से पहुंचने पर सरपंच महिपाल सिंह ने नाराजगी जताई। आग करीब डेढ घंटे तक भभकती रही। आग बुझाने के लिए ग्रामिणों व पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।