
पाली/तखतगढ़। जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के राजपुरा गांव में बीती रात चोरों ने दो मकानों के ताले तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि एक मकान में पति-पत्नी सो रहे थे, बावजूद इसके चोरों मकान से सामान चुराने में सफल हो गए।
पुलिस के अनुसार बीती रात राजपुरा गांव के बलाना मार्ग पर गणेशाराम व भेराराम देवासी के मकान बने हुए है। गणेशराम दिसावर में रहते है। जबकि पास के मकान में भेराराम व उसकी पत्नी सो रहे थे। रात को नींद में होने के कारण चोरों ने दोनों मकानों में चोरी कर घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए। भेराराम के मकान से तीन हजार नकद व अन्य सामान ले गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।