
पाली। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के सामने एक बंद पड़े गोदाम की दीवार सोमवार रात को अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में एक कार, ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल दब गई। इससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई।
जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे बंद पड़े गोदाम की दीवार गिर गई। इस दौरान बाजार में ट्रेफिक चल रहा था। वहां खड़ी कार, रिक्शा व मोटरसाइकिल दब गई। इस दौरान तीनों वाहनों में कोई सवार नहीं था, साथ ही दीवार के पास कोई खड़ा नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया और मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई। घटना स्थल के पास पान की केबिन भी है, जो बच गई।