
पाली। सिरियारी थाना क्षेत्र के वोपरी गांव में चावल खाने से हुए फूड पॉइजनिंग से भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि एक महिला की तबीयत बिगड़ी गई। जिससे सोजत के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। भाई-बहन के शवों को सोजत के अस्पताल में रखवाया गया है।
सिरियारी पुलिस के अनुसार वोपारी गांव निवासी साजिद पुत्र मुबारक (14) बालक, उसकी बहन आमना (12) व भाभी रेहाना पत्नी अख्तर हुसैन कुरेशी (25) की रात को घर में बनाए गए चावल खाने से हुई फूड पॉइजनिंग से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद तीनों को सोजत रोड चिकित्सालय लाते समय साजिद ने रास्ते में दम तोड़ दिया व आमना ने चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेहाना बानु की तबियत बिगड़ जाने पर उसको सोजत भर्ती किया गया। बाद में भाई-बहनों के शव सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।