6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : लूट में घायल हुई महिला ने तोड़ा दम, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
Play video

VIDEO : लूट में घायल हुई महिला ने तोड़ा दम, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

-सीरवी समाज में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस-जिला प्रमुख ने मौके पर पहुंच की जांच की मांग
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 06, 2018

रायपुर/पाली। मारवाड़-रायपुर के हाजीवास गांव के निकट बेरा देवसागर पर बुधवार दोपहर में बदमाशों ने लूट की नियत से घर पर अकेली 55 वर्षीय महिला केलकी देवी पत्नी जीयाराम सीरवी पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल महिला की उपचार के दौरान बीती देर रात ब्यावर के अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना से सीरवी समाज में आक्रोश फेलने लगा है। वहीं गुरुवार सुबह जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से जांच की मांग की है।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को हाजीवास गांव के निकट बेरा देवसागर पर बुधवार दोपहर को कुछ बदमाशों ने लूट की नियत से 55 वर्षीय केलकी देवी पर हमला करते हुए गले में पहनी सोने की कंठी, कानों में पहने टॉपस, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल केलकी देवी तीन घण्टे तक तड़पती रही। शाम को इसके पति ने घर पहुंचने के बाद महिला को निमाज अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया। देर रात इस महिला का ब्यावर के अस्पताल में दम टूट गया। जैतारण डीएसपी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुचे ओर जांच शुरू की। इस घटना को लेकर जैतारण थाने में हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। इधर, इस घटना को लेकर जिला प्रमुख सीरवी ने पुलिस से जांच की मांग की है। महिला की हुई मौत के बाद सीरवी समाज में आक्रोश फेलने लगा है।