
सोमेसर/पाली। निकटवर्ती बुसी कस्बे में इन दिनों चोरों के हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं। कस्बे के मेघवालो के बास के एक मकान में बीती रात चोरों ने एक मकान में प्रवेश कर वारदात को अंजाम देते हुए नकदी सहित गहने चुरा लिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के मेघवालो के बास निवासी गमनाराम पुत्र खीमाराम मेघवाल जो निजी कार्य से अहमदाबाद गए हुए थे। राम के समय मकान के अलग-अलग कमरों में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस दौरान पास के तीन मकानों की छतों को पार करते चाोरों ने मकान में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों के बाहर से कुंडी लगा दी। चोर रात के अंधेरा का फायदा उठाते हुए एक कमरे में अललमारी अन्य अटेचियों में रखे गहने सहित नकदी चुरा कर फरार हो गए। घटना के बाद मकान की छत पर सो रहे एक युवक ने बाथरुम का दरवाजा नहीं खुलने पर निचे सो रही अपनी मां को फोन कर दरवाजा खोलने को कहा। युवक के निचे आने के बाद इस चोरों की घटना का पता चल पाया। सुचना मिलने पर गुडाएंदला थाना प्रभारी पर्वतसिंह, खौड़ चौकी प्रभारी रामसिह व बलदेव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चोरों की सूचना मिलने के बाद मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नगदी व गहने हुए चोरी
मकान मालिक गमनाराम ने बताया कि मकान से 25 से 30 हजार नगद व 50 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। चोरी होने के बाद मकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।