5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : अचानक स्कूल पहुंची संयुक्त निदेशक ने क्या किया…जानें
Play video

VIDEO : अचानक स्कूल पहुंची संयुक्त निदेशक ने क्या किया…जानें

-पाली जिले के बाबरा कस्बे में विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की संयुक्त निदेशक
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 22, 2018

बाबरा/पाली। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर से संयुक्त निदेशक श्रीमती नूतनबाला कपिला ने सोमवार को बाबरा कस्बे सहित क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए विद्यालयों में चल रही शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

संयुक्त निदेशक श्रीमती कपिला ने कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय व कोलपुरा के उत्कर्ष राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य व पीईईओ नन्दलालसिंह जोधा से विद्यालय सहित क्षेत्र के राजकीय विद्यालयो के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक कपिला ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यर्थियो की शैक्षिक स्थिति से रूबरू होकर यहां संचालित कंप्यूटर कक्ष व विज्ञान प्रयोगशाला में आंख और हृदय के प्रदशित मॉडल को दिखाते हुए प्रश्नों पर सवाल जवाब किए। कोलपुरा के राउप्रावि में विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी व गिनती बुलवाई। नन्हे विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ सवालों के जवाब में दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्यामसिंह चौहान, जैतारण के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोहन सिंह व एबीईओ एसएन शर्मा सहित शिक्षक मौजूद थे।