6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : यहां पर्यावरण प्रेमियों ने लगाए थे पौधे, जो अब पेड़ बनकर शहरवासियों को दे रहे हैं सुकून
Play video

VIDEO : यहां पर्यावरण प्रेमियों ने लगाए थे पौधे, जो अब पेड़ बनकर शहरवासियों को दे रहे हैं सुकून

-राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत लगाए गए पौध अब वृक्ष बन गए हैं-पेड़ों की नियमित सेवा करते हैं क्षेत्र के लोग
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 18, 2019

-सुरेश हेमनानी
पाली। कभी यहां कचरे के ढेर लगे थे, लेकिन आज यहां बगिया खिली है। राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत तीन वर्ष पूर्व नगर परिषद व एलएण्डटी कंपनी के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधे आज वृक्ष बनकर लोगों को सुकून की छांव दे रहे हैं। घरों के बाहर, सडक़ों के किनारे, स्कूल परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर लगे इन पौधों को पर्यावरण प्रेमियों द्वारा नियमित पानी पिलाया जा रहा है।

यहां लगाए गए थे पौधे
पत्रिका के अभियान के तहत शहर के सरदार पटेल नगर स्थित सरस पार्लर के बाहर स्थित गंदे नाले के पास यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से 100 से अधिक पौधे लगाए गए थे। जो आज सरस चौपाटी के नाम से जानी जाने लगी है। इसी तरह सर्वोदय नगर स्थित वृंदावन चौपाटी जहां पूर्व में कचरे के ढेर लगे रहते थे वहां आज खुशबूदार हरे-भरे वृक्ष व पौधे नजर आते हैं। पुलिस लाइन मैदान स्थित सुल्तान स्कूल परिसर में भी 100 पौधे लगाए गए थे, जिसमें से 90 पौधे पनप गए हैं। यहां चतृर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ शिक्षक इन पौधों की नियमित देखरेख करते हैं। इसी तरह सर्वोदय नगर स्थित अंडरब्रिज से लेकर सरदार समंद रोड तक सडक़ के दोनों तरफ पौधरोपण किया गया था। यहां पर भी लगभग पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। राजेन्द्र नगर स्थित गांधी उद्यान में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए थे जो आज वृक्ष बन चुके हैं।

पौधों की नियमित करते है सेवा
तीन वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों की नियमित सेवा करते हैं। पानी की कमी होने पर दानादाता के सहयोग से पानी के टैंकर मंगवाकर पौधों को सिंचते हैं। इसके अलावा लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करते हैं। -तिलोक चौधरी, पार्षद

पौधे आज बन गए वृक्ष
हिम्मत नगर स्थित एक मकान के बाहर पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत तीन साल पहले दो पौधे लगाए गए थे। जिसको मैंने नियमित पानी पिलाया। आज दोनों वृक्ष बन गए है। -गीतादेवी, हिम्मत नगर

गांधी उद्यान भी हो गया हरा-भरा
राजेन्द्र नगर स्थित गांधी उद्यान में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करते है। उद्यान के मैदान में पौधों के साथ हरी-भरी घास भी लोगों को सुकून दे रही है। -जय लक्ष्मी व कृष्णा सुब्रम्यम