6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : सीएम आज करेंगी आउवा पैनोरमा का उद्घाटन, सुमेरपुर में होगी आमसभा
Play video

VIDEO : सीएम आज करेंगी आउवा पैनोरमा का उद्घाटन, सुमेरपुर में होगी आमसभा

-मुख्यमंत्री 11 बजे राणकपुर से हैलिकॉप्टर में बैठकर आउवा के लिए होंगी रवाना-सुमेरपुर, सिराही व स्वरूपगंज में आज होंगी आमसभाएं
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 30, 2018

आउवा/सादड़ी। राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण बुधवार को जैतारण से शुरू हुआ। पहले दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैतारण, सोजत व पाली में आम सभाओं को संबोधित करते हुए पांच साल के विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम राणकपुर में किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री राणकपुर से हैलिकॉप्टर में बैठकर आउवा पहुंचेगी। यहां वे पैनोरमा का उद्घाटन करेंगी।

गौरव यात्रा का आज यह रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री राणकपुर से करीब 11 बजे आऊवा गांव पहुंचेगी। यहां 1857 की क्रांति के स्वतंत्रता सेनानियों के पैनोरमा का उद्घाटन करने के बाद सीएम पुन: हैलीकॉप्टर से सुमेरपुर के लिए रवाना होगी। आज पहली आमसभा सुमेरपुर में है। इसके बाद गौरव यात्रा सिरोही में जिले में प्रवेश करेगा। सिरोही और स्वरूपगंज में आम सभा होगी। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम माउंट आबू में करेंगी।

पैनोरमा के उद्घाटन समारोह में पहुंचने लगे लोग
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोग आऊवा के पैनोरमा में पहुंचने लगे हैं। आऊवा राजघराने सहित आसोप ठिकाना के लोग भी आऊवा पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर हैलीपेड व पैनोरमा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी हर चीज पर नजर बनाए हुए है। दमकल व एम्बुलेंस हैलीपेड पर बुलाई गई है। मुख्यमंत्री के आऊवा दौरा को लेकर रात 2 बजे पुलिस जाब्ता पाली से आऊवा पहुंचा। सीनियर स्कूल में सभी पुलिस जवानों को रोका गया बारिश को ध्यान में रखते हुए हैलीपेड को ढका गया है। कार्यकर्ताओं की भीड़ बसों की छतों पर बैठकर पहुंच रही हैं।