
पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार की सुबह सिंधी कॉलोनी चौराहे पर हमराह कार्यक्रम आयोजित होगा। जो सुबह छह से आठ बजे तक होगा। कार्यक्रम में हर उम्र और वर्ग के लोग स्वास्थ्य, मस्ती और मनोरंजन के साथ जीवन का नया अनुभव प्राप्त करेंगे। पत्रिका की इस सौगात में एक ही जगह पर कई संगठन, कलाकारों के साथ नारी शक्ति, बच्चे, बुजुर्ग व युवा अपनी प्रतिभा का भी परिचय देंगे। इस दौरान विशेषज्ञ सुबह की सुहानी सैर के साथ लोगों के साथ ज्ञान भी साझा करेंगे। पत्रिका की पहल से कई संगठन हमराह हो रहे है। जिन प्रतिभागियों को हमराह से जुडऩा है वे मोबाइल नम्बर 93529-28383 पर सम्पर्क कर सकते है।
फन, म्यूजिक व स्पोट्र्स की थीम पर शुरू होने वाले हमराह में शहरवासी शुद्ध का युद्ध, मेरा वोट मेरा संकल्प, वोट चैलेंज, जन एजेंडा, मेरा क्षेत्र मेरा मुद्दा व जनादेश पर चर्चा करेंगे। राजनीति में स्वच्छता पर भी अपनी बात रखेंगे। इसमें चेंजमेकर्स भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में लियो क्लब पाली मारवाड़ के अध्यक्ष अंशुल गर्ग, चिराग बजाज, अभिषेक धोका, रिषभ धोका, कौशिक गोयनका, रिषभ जैन, पत्रिका चेंजमेकर आशिष तिवाड़ी सहित क्षेत्रवासी जुटे हुए है।
प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
अगर आप में कोई हुनर है तो पत्रिका आपको हमराह कार्यक्रम में मंच उपलब्ध करवाएंगे। हमराह में योगा,डांस, सेल्फी, बॉक्सिंग, रस्सी कूद, गायन, मेहंदी, रंगोली, बेडमिंटन, सहित कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें कोई भी शहरवासी हिस्सा ले सकता है।