6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : बालीवुड म्यूजिक पर सीखे दो ताली के स्टेप्स
Play video

VIDEO : बालीवुड म्यूजिक पर सीखे दो ताली के स्टेप्स

- 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर - छह अक्टूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 04, 2018

पाली। राजस्थान पत्रिका व पान बहार के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श नगर स्थित फादर्स चिल्ड्रन स्कूल में डांडिया प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है। जो 13 अक्टूबर तक चलेगा। उसके बाद दो दिन का डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को प्रशिक्षक रवि सेवानी ने शिविरार्थियों को म्युजिक पर दो ताली, डांडिया, बालीवुड डांडिया के लेटेस्ट स्टेप्स सिखांए। जिसमें शिविरार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर की समाप्त होने के बाद राजस्थान पत्रिका व पान बहार के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी शिविरार्थियों को उपहार में कपल पास निशुल्क दिए जाएंगे। शिविर को लेकर 6 अक्टूबर तक रजिस्टे्रशन किए जा रहे है। बीसीएम प्रापेर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के सह प्रायोजन में प्रशिक्षण शिविर तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है।

काफी कुछ स्टेप्स सीखे
शिविर में आकर अच्छा लग रहा है। दो दिनों में गरबे के कई स्टेप्स सीखे। अगली साल भी पत्रिका की ओर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में जरूर भाग लूंगी। – शनाया, शिविरार्थी

एसी में भी बहा रहे पसीना
गरबा के विभिन्न डांस सीखने के लिए शिविर का हिस्सा बनी। एक घंटे की कक्षा में गरबा के विभिन्न स्टेप्स सीखने के लिए काफी मेहनत कर रही हूं। एसी में भी पसीना आ रहा है। – हेमलता परिहार, शिविरार्थी

पहली बार बनी हूं शिविर का हिस्सा
पहली बार गरबा डांस सीखने के लिए प्रशिक्षण में भाग ले रही हूं। काफी अच्छा लग रहा है। अगले वर्ष आयोजित होने वाले शिविर का भी हिस्सा बनना पसंद करूंगी। – पुष्पा परिहार, शिविरार्थी

डांस फिट रहने का अच्छा तरीका
गरबा डांस सीखने के शौक के चलते शिविर का हिस्सा बनी। डांस करने से कैलोरी बर्न होती है। जो स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा है। शिविर का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लग रहा है। – वर्षा अरोड़ा, शिविरार्थी