5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : सोजत व जैतारण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने रखा अपना विजन, स्थानीय मुद्दों पर भी हुई चर्चा
Play video

VIDEO : सोजत व जैतारण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने रखा अपना विजन, स्थानीय मुद्दों पर भी हुई चर्चा

-राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा 2018 -पाली जिले के जैतारण व सोजत विधानसभा क्षेत्र की हुई बैठक में सामने आए कई मुद्दे
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 18, 2018

सोजत/पाली। राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा 2018 के तहत चेंजमेकर, वालंटियर सहित वरिष्ठ नागरिकोंं, सामाजिक संगठनों, अध्यापकों, काश्तकारों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार सायं श्रीशांतिमल चेरिटेबल ट्रस्ट वाचनालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कोर्डिनेटर चेतन व्यास ने चेंजमेकर बदलाव के नायक विषय पर पत्रिका के अभियान की जानकारी देते हुए जनघोषणा पत्र का परिचय दिया एवं उपस्थित चेंजमेकर्स, वालंटियर, युवाओं तथा वरिष्ठजनों ने सोजत उपखंड के मुद्दे सुझाए तथा चहुंमुखी विकास पर राय दी एवं जन एजेंडा 2018-23 का विजन रखा गया।

वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि पत्रिका द्वारा चलाया गया यह अभियान एक तरह से अभिनव प्रयोग है जो क्रांति साबित होगा। इसके तहत आर्थिक, भौगोलिक एवं सुविधाओं को लेकर बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार होगी इसका परिणाम भविष्य में विकास के रूप में परिलक्षित होगा। शिक्षाविद् वीरेंद्रसिंह लखावत ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को शामिल कर उनके अनुभवों विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं, सुविधाओं पर मंथन होकर जो अमृत निकलेगा वह शहर की सुंदर नींव का आधार होगा। एनसीपी जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा ने कहा कि हम सब पत्रिका द्वारा उपलब्ध इस मंच पर एकत्र हुए हैं तथा आपसी विचार विमर्श के द्वारा सोजत विधानसभा क्षेत्र की सूरत एवं सीरत में बदलाव के भागीदार बनेंगे।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष पालरिया ने कहा कि चेंजमेकर महाभियान सकारात्मक बदलाव की पहल है एवं मूल ाूत सुविधाओं के लिए प्रयास अहम है। चेंजमेकर जोगाराम सोलंकी ने कहा कि आने वाले चुनाव में पत्रिका अभियान के तहत लोग स्वच्छ राजनीति करने वालो को चुनें। एडवोकेट प्रफुल्ल ओझा ने कहा कि विजन के तहत सकारात्मक सोच की अहम भूमिका होती है। पत्रिका ने इसके लिए अभियान के रूप में भागीरथ प्रयास किया है। चेंजमेकर हीरालाल आर्य ने कहा कि मुलभूत सुविधाओं को लेकर जब तक सार्थक प्रयास नहीं होंगे तब तक हमारी सोच को क्रियान्विती के रूप में बल नहीं मिलेगा। वालंटियर हरगोविन्द अवस्थी ने कहा कि पत्रिका के इस मंथन से निकलेगा अमृत। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सभी ने अपने अपने विचार रखे जिन्हें विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया गया।

समस्याएं बनी जी का जंजाल
इस मौके पुलिस थाना रोड सीसी सडक़ निर्माण में लापरवाही, सोजत क्षेत्र में युवा पीढ़ी में मादक पदार्थो के बढ़ते चलन, सिटी टेंक में दूषित पानी, केमिकल्स मूर्तियों के विसर्जन, महाविद्यालय के स्नातकोतर, किला, चामुंडा माता भाकरी, रोजगार को बढ़ावा देना, मेहंदी उद्योग, डे्रनेज सिस्टम, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, डिजिटल लाइब्रेरी, साइंस पार्क, पॉलीथिन दुरूपयोग, आवारा पशुओं के आतंक, पर्यटन स्थल, यूजीसी ग्रांट, सहायक सूचना एवं जनस पर्क कार्यालय, वार्डो में पार्षदों की जिम्मेदारी, सफाई रोशनी, पेयजल, रोडवेज डिपो सहित कई अहम समस्याओं पर चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित
बैठक में पार्षद मनीष सोलंकी, राकेश पंवार, विशाल कांकलिया, शंकरलाल पारीक, जीवाराम चौधरी, कन्हैयालाल गुप्ता, एडवोकेट अशोक गहलोत, राज गहलोत, मदन गहलोत, मुकेश खीची, राकेश गहलोत, राजेश अग्रवाल, अर्जुन गहलोत, महेश सोनी, हरीश गहलोत, अर्जुन गहलोत, मनीष राठी, गजेंद्र गहलोत, धीरज गहलोत, मूरलीधर, गगन गहलोत, भंवरलाल आचार्य, हरिराम चौधरी, रणजीतसिंह उपस्थित थे।

जैतारण/पाली। पंचायत समिती परिसर में स्थित सभागार में मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के जन एजेन्डा 2018-23 की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विधानासभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर मंथन करने के पश्चात आगामी पांच वर्ष में समाधान करवाने के लिए प्रारूप तैयार किया गया। बैठक में चर्चा करते शंकरलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका
राजनीतिक शुद्धीकरण को लेकर चेंजमेकर अभियान शुरू किया है। यह अभियान राजनीति के प्रति बुद्धिजीवी लोगों में घटती जिज्ञासा को दूर करने के लिए चलाया जा रहा है। अच्छे लोगों का राजनीति के प्रति मोहभंग होने से स्वार्थी व भ्रष्ट लोगों का प्रवेश होता जा रहा है। जो देश के विकास के लिए खतरा है।

रोडवेज से जुड़ें सभी पंचायतें
जैतारण विधानसभा क्षेत्र रोडवेज बस सेवा से महरूम है। जैतारण-मेड़ता मार्ग पर रोडवेज बसों का आवागमन बंद हो चुका है। जैतारण पाटवा होते हुए पाली तथा डीगरना से पाली जाने वाली दोनों रोडवेज बसें फिर से बंद हो चुकी हैं। इस ओर कोई जन प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

किसानों को मिले तारबंदी में अनुदान
बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्रस्ताव रखा कि किसान रातभर जाग कर फसल की रखवाली करता है, लेकिन कभी थोड़ी सी भी नींद आ गई, तो आवारा पशु खड़ी फसलें खा जाते हैं। इससे निपटने के लिए सरकार किसानों को अपने खेत की तारबंदी के लिए अनुदान देना चाहिए। ताकि किसानों को राहत मिल सके।

कर्मचारियों को मिले फैमिली पेंशन योजना
बैठक में कर्मचारी नेता चेतन चौहान ने पेंशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कर्मचारी सेवानिवृत होने पर फेमिली पेंशन मिल रही थी, वह बंद कर दी गई। पहले की तरह फैमिली पेंशन योजना फिर से लागू की जानी चाहिए।

सुधरे सडक़ों की व्यवस्था
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 39 पर बढते आवागमन भार, रास से ब्यावर तक फोरलेन का निर्माण करना अति आवश्यक है। वहीं जैतारण क्षेत्र मे बिगड़ी सडक़ो के हालत को सुधारना जरूरी है। वहीं राजस्थान सरकार की महत्ती योजना भामाशाह स्वास्थ्य बीमा का लाभ केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़़ लोगों को ही मिल रहा है। इस योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाना जरूरी है। रास के विद्यालय में विज्ञान संकाय संकाय की भी आवश्यकता जतााई।

यह थे उपस्थित
बैठक में निमाज सरपंच गोरधनलाल बावरी, गरनिया सरपंच गिरधारीलाल पन्नू, सहायक अभियंता संजय हंश, जुगराज जोशी, नेनाराम मेघवाल, सरपंच लाम्बिया, कैलाश नाथ घोड़ावड़, दीनाराम बडियासर बांजाकुडी, रामचंद प्रजापत, विमला देवी, रामदेव, जसाराम पूनिया, गोपाराम सीरवी, शंकरलाल सीरवी, रामनिवास, सुरेन्द्रसिह चौहान, बगदाराम गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।