
पाली। शहर सहित जिले के कई कस्बों में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। तखतगढ़ कस्बे में अलसुबह तेज हवा से एक भूखंड में खड़ा एक नीम का पेड़ खड़ी कार पर गिर गया। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पड़े गिरने के दौरान आसपास के विद्युत पोल से भी टूटकर गिर गए। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
तखतगढ़ कस्बे के चक्की गली में शुक्रवार अलसुबह तेज हवा से एक भूखंड में खड़ा एक नीम का पेड़ खड़ी कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक जयंती भाई सोनी ने बताया कि आज सुबह तेज हवा आई ओर भूखण्ड में खड़ा नीम का पेड़ जो कार पर गिर गया। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान विद्युत पोल के तार भी टूटकर गिर गए। जिससे कई घंटों तक बिजली बंद रही। स्थानीय पार्षद महेश रावल ने बताया कि बड़े पेड़ों की कटाई के लिए पालिका को सूचना दी गई है। पेड़ के गिरने से हालांकि बड़ा हादसा टल गया। इसी तरह पाली शहर सहित जिले के राणावास, गुंदोज व आऊवा गांव में भी सुबह से ही बारिश दौर शुरू हो गया है।