6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : सास-बहुओं के रिश्तों को बेहतर बनने के लिए यहां हुआ सम्मेलन, 51 जोड़ों ने लिया भाग
Play video

VIDEO : सास-बहुओं के रिश्तों को बेहतर बनने के लिए यहां हुआ सम्मेलन, 51 जोड़ों ने लिया भाग

-पाली जिले के भोजावास गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुई महिलाएं
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 29, 2019

पाली/मांडा। जिले के भोजावास गांव की आंगनबाड़ी केंद्र पर सास-बहू का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों द्वारा सास-बहू के बीच रिश्तों को बेहतर करने के लिए विशेष जानकारियां दी गई। इस सम्मेलन में 51 सास-बहू के जोड़ों ने भाग लिया।

हरिश कुमार ने बताया कि भोजावास ग्राम में पीएससी हेल्थ सुपरवाइजर माधोसिंह सिंह चौहान, मेल नर्स चंद्रपाल सिंह राठौड़, स्वास्थ्य कार्यकर्ता बबिता कुमारी ने स्वास्थ्य लाभ के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया।

चौहान ने सास-बहू के संवेदनशील रिश्ते बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे को समझना अनिवार्य बताया। सास बहू सम्मेलन में लगभग 51 जोड़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर भागुदेवी, कमलाकंवर, विष्णु कंवर, इंदिरा कंवर, ममता आदि उपस्थित रहे।