6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : बाजार में चलाने की फिराक में थे 1.53 लाख के नकली नोट
Play video

VIDEO : बाजार में चलाने की फिराक में थे 1.53 लाख के नकली नोट

-तीन आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 16, 2018

रोहट (पाली)। रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई के निकट पुलिस ने एक कार से 1.53 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये नोट बाजार में चलाने ही जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि मुखबिर से इत्तला मिली कि तीन जने कार में सवार होकर नकली नोट ले जा रहे है। रोहट एसएचओ अरविंद कुमार क्राइम मिटिंग में थे। इस पर पुलिस निरीक्षक सुमेर सिंह, जैतपुर चौकी प्रभारी हुकम गिरी व कांस्टेबल रूप सिंह को बांडाई के निकट भेजा।

यहां पाली की ओर से आ रही कार रुकवाई। तलाशी के दौरान कार से 1.53 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए। कार सवार रवि नगर पाल रोड जोधपुर निवासी सूरज पुत्र रूपचंद लखारा, बोरूदा हाल उधना सूरत निवासी रविन्द्र पुत्र रामस्वरूप लखारा, कावलिया खुर्द जैतारण हाल उधना सूरत निवासी राकेश पुत्र बुद्धाराम कुमावत को गिरफ्तार किया। नकली नोट पर आठ से दस अलग-अलग सीरियल नम्बर अंकित है।

जयपुर से जुड़े तार, घर पर छापते नकली नोट
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ नकली नोट जयपुर में एक व्यक्ति से लिए। इसके साथ ही घर पर ही नकली नोट स्केन कर छापते थे। मुख्य आरोपी सूरज है। वह जोधपुर में अपने घर पर ही नकली नोट छापने का काम करता। शनिवार को तीनों आरोपी ओमबन्ना देवळ पर नकली नोट चलाने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वे पिछले तीन माह से नकली नोट का काम कर रहे थे। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पिछले दो-तीन माह में गिरोह ने बड़ी रकम बाजार में चलाई।

फरार आरोपी नामजद
गिरोह का एक अन्य आरोपी जयपुर निवासी राहुल गोस्वामी शामिल है। उसे नामजद कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। गिरोह ने पूर्व में हाइवे के ढाबों पर नकली नोट चलाए। मामले की जांच जारी है। यह मिले नकली नोट पुलिस को आरोपियों से बरामद नकली नोट में 100 के 1000 नोट, 200 के 23, 500 के 4, 2000 के 23 नोट मिले है। गिरोह ने बताया कि वे तीस हजार के नकली नोट बाजार में चला चुके थे। उनके पास से करीब 11 हजार 350 रुपए के असली नोट की नकदी भी मिली है।

लगातार पकड़े जा रहे नकली नोट
पुलिस पाली जिले में लगातार नकली नोट बरामद कर रही है। गत दिनों सादड़ी व सदर थाना पुलिस ने जालोर व सादड़ी से 34 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। आनंदपुर कालू से हत्या के आरोपी से भी नकली नोट बरामद किए थे।