
पाली। छात्र संघ चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन भरे गए। एबीवीपी व एनएसयूआई के प्रत्याशियों सहित कई निर्दलीय अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में कॉलेज पहुंचे ओर नामांकन भरा। बांगड़, लॉ व कन्या महाविद्यालय से कुल 26 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा। जिसमें चार निर्दलीय है। जो इस बाद दोनों संगठनों की जीत का गणित बिगाड़ सकते है। जिन्हें नाम वापसी के लिए राजी करने के लिए देर रात तक मशक्कत में कई जने जुटे रहे। चुनाव में इस बाद निर्दलीय प्रत्याशी भी बने रहे तो तीनों कॉलेजों में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणी मुकाबला देखने को मिलेगा। गुरुवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की वैध सूची प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद सुबह 11 से दो बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। गुरुवार शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि छात्रसंघ चुनाव में इस बार कौन.कौन से प्रत्याशी मैदान में है।
प्रत्याशियों ने इन पदों पर भरे नामांकन
बांगड़ कॉलेज
एनएसयूआई के दावेदार
अध्यक्ष – राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित पिलोवनी
उपाध्यक्ष – दीपांशु सोलंकी
महासचिव – राजसिंह चौधरी
संयुक्त सचिव – सुनील कुमावत
एबीवीपी के दावेदार
अध्यक्ष – मुकेश चौधरी
उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल
महासचिव – तरूण सांखला
संयुक्त सचिव – हेमन्त राव
भारतीय युवा मोर्चा व निर्दलीय
अध्यक्ष – वक्ताराम आगरी
अध्यक्ष – महेशसिंह
कन्या महाविद्यालय
एनएसयूआई के दावेदार
अध्यक्ष – मुमल भाटी
उपाध्यक्ष – प्रेक्षा जैन
महासचिव – हिना गहलोत
संयुक्त सचिव – सेजल वैष्णव
एबीवीपी के दावेदार
अध्यक्ष – सुमन कुमारी
उपाध्यक्ष – शीतल
महासचिव – कोई नहीं
संयुक्त सचिव – कोई नहीं
निर्दलीय
अध्यक्ष – मानषी राजपुरोहित
लॉ कॉलेज
एनएसयूआई के दावेदार
अध्यक्ष – जनक शर्मा,
उपाध्यक्ष – सुमन चौहान
महासचिव – श्रवणकुमार घांची
संयुक्त सचिव – मिनाक्षी देवड़ा
एबीवीपी के दावेदार
अध्यक्ष – जितेन्द्र मेवाड़ा
उपाध्यक्ष – तेजस्वनी पुरोहित
महासचिव – चेनराज
संयुक्त सचिव – दिनेश राणा
निर्दलीय
अध्यक्ष – सूरज राठौड़