4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 अप्रेल को पाली में होगी वोट मैराथन, आप भी शामिल होकर जीत सकते हैं पुरस्कार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 08, 2019

Voting marathon will pali to April 15

15 अप्रेल को पाली में होगी वोट मैराथन, आप भी शामिल होकर जीत सकते हैं पुरस्कार

- राजस्थान पत्रिका एवं निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में होगा आयोजन

पाली। मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका एवं निर्वाचन विभाग की ओर से 15 अप्रेल को आयोजित होने वाली वोट मैराथन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीयन के लिए युवा जमकर रुचि दिखा रहे हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। इसके अलावा बांगड़ स्टेडियम स्थित खेल अधिकारी कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है।

उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि वोट मैराथन में एनसीसी, स्काउट, पुलिस, एनएसएस, बांगड़ कॉलेज, लॉ कॉलेज, बांगड़ स्कूल, सज्जन इंटरनेशनल, कन्या महाविद्यालय, ऐश्वर्या कॉलेज, नेहरू युवा केन्द्र, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खेल संघ समेत विभिन्न संगठनों के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शहर अथवा जिले का कोई भी व्यक्ति मैराथन में शामिल होने के लिए पंजीयन करा सकता है।

डिस्ट्रिक्ट क्लब से शुरू होगी मैराथन
15 अप्रेल को सुबह 6.30 बजे डिस्ट्रिक्ट क्लब से शुरू होने वाली वोट मैराथन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। धावकों को कुल पांच किलोमीटर तक की दौड़ लगानी होगी। यह मैराथन कलक्ट्रेट मैन गेट, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति, मंथन तिराहा लोडिया पाल, मामा भांजा दरगाह, बजरंग बाग, ज्योतिबा फूले चौराहा, बांगड़ कॉलेज मैन गेट, शिवाजी सर्कल नहर चौराह, रोटरी भवन, हिन्दू सेवा मण्डल होते हुए डिस्ट्रिक्ट क्लब पहुंचेगी।

विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द्र जैन ने बताया कि मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आने पर 8 हजार रुपए उपहार राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान के लिए 5 हजार, तृतीय स्थान के लिए 3 हजार तथा चौथे से नवम स्थान तक आने वाले धावक को एक-एक हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए ईनामी राशि का प्रावधान रखा गया है। प्रथम स्थान पर 8 हजार रुपए, द्वितीय के लिए 5 हजार तथा तृतीय को 3 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। इसके अलावा चतुर्थ को एक हजार रुपए एवं पंचम स्थान पर आने वाली महिला को भी एक हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन 13 अप्रेल तक करवाना अनिवार्य होगा।