5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया आसमां तक पहुंच गई, लेकिन पाली के इन गांवों में आज भी पैदल या साइकिल से ही जा सकते हैं आप

-पाली जिले के पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में आज भी रोडवेज बस का इंतजार
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 03, 2019

Waiting for roadways bus in villages of Raipur area of Pali district

दुनिया आसमां तक पहुंच गई, लेकिन पाली के इन गांवों में आज भी पैदल या साइकिल से ही जा सकते हैं आप

पाली/रायपुर मारवाड़। आधुनिकता के इस दौर में भले ही देश तरक्की कर रहा है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के लोग आजादी के सालों बाद भी रोडवेज सुविधा [ roadways Bus facilities ] से वंचित हैं। यातायात सुविधा [ transport facility ] का टोटा होने से लोगों को एक से दूसरे गांव का सफर पैदल व साइकिल के जरिए तय करना पड़ता है। जबकि दूरदराज के गांवों में आवाजाही के लिए जीपों की छतों पर बैठ जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है।

पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गिनी-चुनी जीपें चलती हैं। जो बगैर परमिट की है। इनमें से अधिकांश का बीमा तक नहीं है। इन जीपों के चालक क्षमता से तीन गुना अधिक सवारी बैठाते हैं। टूटी सडक़ों पर सरपट दौड़ती ये जीपें कई बार दुघर्टनाग्रस्त होती हैं। बावजूद इसके लोगों को इन जीपों में भी सफर करना पड़ता है।

ट्रेन की सुविधा भी नहीं
कोटकिराना, बगड़ी, कलालिया, कानूजा, चांग, रेलड़ा, रातडिय़ा, चिताड़, नानणा, प्रतापगढ, सुमेल, कालब, पचानपुरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के गांवो में आज तक न तो रोडवेज सुविधा हुई न ही इन गांवों के आस-पास रेलवे ट्रेक होने से इन्हें रेलवे सुविधा मिल सकी।

प्रसव के समय ट्रैक्टर की यात्रा
पहाड़ी क्षेत्र में चिकित्सालय सुविधा भी नहीं है। यहां ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महज स्वास्थ्य केन्द्र हैं। जहां पर प्राथमिक उपचार ही मिलता है। ऐसे में प्रसव के समय प्रसुता को मुख्यालय सहित आस-पास के बड़े कस्बों में जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रोली में बैठा कर ले जाया जाता है। समय रहते चिकित्सालय नहीं पहुंच पाने से कई बार रास्ते में ही प्रसव होने व प्रसुता की मौत हो जाने की घटनाएं भी हो चुकी है।

प्रयास बेअसर
पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के लोगों ने कई बार परिवहन मंत्री [ Transport minister ] सहित रोडवेज के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज ग्रामीण बस सेवा [ Rural bus service ] शुरू कराने की मांग की, लेकिन आज तक एक भी बस नहीं लगाई है।

बैठक में भी उठ चुका मुद्दा
जिला परिषद [ District Council ] व पंचायत समिति [ Panchayat committee ] की साधारण सभा की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों ने रोडवेज बस सेवा [ Roadways Bus Services ] का ये मुद्दा कई बार उठाया। हर बार संबधित महकमे को पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया जाकर इतिश्री कर ली गई।

जयपुर जाकर करेंगे मांग
ये बात सही है कि पहाड़ी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव आज भी रोडवेज सेवा से वंचित हैं। इसे लेकर परिवहन मंत्री से जयपुर जाकर मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। विश्वास है जल्द ही वंचित गांवों में रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। -लाल मोहम्मद, पूर्व प्रधान, रायपुर