4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video….हर व्यक्ति शुद्ध के लिए कर रहा युद्ध

कॉलेज विद्यार्थियों ने कहां फेक न्यूज को लेकर रहेंगे सजग - पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सज्जन कॉलेज में हुआ आयोजन
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Dec 05, 2018

pali news

हर व्यक्ति शुद्ध के लिए कर रहा युद्ध

पाली. शहर के मानपुरा भाकरी स्थित सज्जन इंटरनेशनल कॉलेज में बुधवार को राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को फेक न्यूज को लेकर पत्रिका टीम की ओर से जानकारी दी गई तथा बिना जांच-पड़ताल के सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी फोरर्वड नहीं करने एवं सात दिसम्बर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के तत्वावधान में फेक न्यूज को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सज्जन इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पत्रिका टीम ने कॉलेज स्टूडेंट को फेक न्यूज को लेकर जानकारी दी। उन्हें बताया कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फेक न्यूज आ रही है। इसलिए जरूरी है कि कोई भी जानकारी आगे से आगे फोरर्वड करने से पहले एक बार उसकी सत्यता जांच लेनी चाहिए। पत्रिका टीम ने उदाहरण देते हुए बताया कि गत दिनों हनुमान जंयती पर जैतारण में उपद्रव हुआ था। वर्तमान में मामला शांत है लेकिन कुछ दिनों पूर्व सूरत में बैठे एक युवक ने हनुमान जंयती पर हुए उपद्रव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जैतारण में फिर से इस तरह की घटना हुई क्या इसको लेकर लोग आशंकित हुए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने फोटो वायरल करने वाले युवक को पकड़ा था न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की। इसलिए वर्तमान समय में जरूरी है कि हम सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी तरह की जानकारी को आगे फोरर्वड करने से पहले उसकी सत्यता जांच ले।

कार्यक्रम में तीन सौ से ज्यादा विद्यार्थियों एवं कॉलेज के प्रबंधक राजेन्द्रसिंह शेखावत, व्याख्यता ज्योति राजपुरोहित, भावना छाजेड़, डॉ. रीना माथुर, दिव्या सांदू, राकेश चौहान, चंद्रप्रकाश, दिव्या जांगिड़, रिंकू चौधरी आदि ने पत्रिका टीम के आह्वान पर शपथ ली कि वे मोबाइल पर आने वाले मैसेज, वीडियो आदि को फोरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता जांचेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शपथ ली कि सात दिसम्बर को मतदान अवश्य करेंगे तथा अपने परिजनों को भी जागरूक करेंगे।

एक-दूसरे को दिया चैलेंज
इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने एक-दूसरे को चैंलेंज दिया कि वे मतदान करेगी ओर अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में कॉलेज छात्रा निकिता जोशी, प्रीति शर्मा, कुमकुम देवड़ा, सीमा, डिम्पल कंवर, चांदनी सहित कई छात्राओं ने आगे से आगे एक-दूसरे को चैलेंज दिया।