6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पति की हत्या की आरोपी पत्नी व प्रेमी रिमाण्ड पर

- पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बाला गांव में किसान की हत्या का मामला
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 28, 2020

VIDEO: पति की हत्या की आरोपी पत्नी व प्रेमी रिमाण्ड पर

VIDEO: पति की हत्या की आरोपी पत्नी व प्रेमी रिमाण्ड पर

पाली/गुंदोज। जिले के गुड़ा एन्दला थाना क्षेत्र के बाला गांव में गत दिनों नींद में सो रहे किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पत्नी व प्रेमी को न्यायालय ने रिमाण्ड पर भेज दिया।

गुड़ा एन्दला थानाधिकारी चंद्र सिंह के अनुसार बाला निवासी बुधाराम पुत्र पालाराम मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी वीजू देवी मीणा व उसके प्रेमी कानेलाव निवासी प्रकाश पुत्र सकाराम मीणा को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पाली न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उसने पूछताछ जारी है। दोनों आरोपी आपस में मामी-भांजा है। उनसे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने का प्रयास जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रकाश व वीजू देवी में डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था।

पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इस राह में पति बुधाराम कांटा था, उसे हटाने के लिए यह साजिश रची गई। वारदात के दिन आरोपी प्रकाश को रात में वीजू देवी ने अपने घर बुलाया। बुधाराम ज्यादातर समय खेत में रहता था। प्रकाश साइकिल पर कुल्हाड़ी लेकर बुधाराम के पास रात में गया। बुधाराम नींद में सो रहा था तो उसने कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी थी।