5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में महिला बोली- मेरे साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, पुलिस हरकत आई तो मामला चोरी का निकला

( fake gang rape case ) महिला ने पहले तो पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है, इस पर पुलिस में हडक़ंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने पूरी पड़ताल की
2 min read
Google source verification

पाली

image

Abdul Bari

Jul 13, 2019

 fake gang rape case

नशे में महिला बोली- मेरे साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, पुलिस हरकत आई तो मामला चोरी का निकला

पाली.
शराब के नशे में एक महिला ने शनिवार को पुलिस की परेड करवा दी, महिला ने पहले तो पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है, इस पर पुलिस में हडक़ंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने पूरी पड़ताल की तो सामने आया कि महिला का मोबाइल व बैग चोरी हुआ है। सच सामने आने पर महिला ने भी बैग व मोबाइल चोरी होने की बात कबूल ली, इस बीच महिला का मेडिकल भी करवाया गया, लेकिन इसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई, ( fake gang rape case ) औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीहर से झगड़ा कर निकली, शराब पी, रातभर घूमती रही

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद के बिसलपुर निवासी एक महिला का पाली के सर्वोदय नगर में पीहर है। पीहर में उसकी भाभी व भतीजा ही रहते हैं। उनसे बीस हजार रुपए का हिसाब लेने के लिए वह दो दिन पूर्व यहां आई। भाभी से झगड़ा होने के बाद शुक्रवार शाम को वह अपना बैग, मोबाइल लेकर सर्वोदय नगर से अहमदाबाद जाने के लिए निकल गई।

घर के पास ही रेलवे स्टेशन पर उसने अपने बैग में रखी शराब पी। जब टे्रन निकल गई तो उसने शहर के नहर पुलिया पर बस पकडऩे के लिए ऑटो किराया किया। ऑटो चालक उसे नहर पुलिया पर छोडक़र निकल गया। शराब के नशे मे महिला का बैग व मोबाइल चोरी हो गया। वह रातभर नहर क्षेत्र के आस-पास घूमती रही। शनिवार सुबह वह औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची और पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है।

दिनभर की पड़ताल में सच आया सामने


पुलिस हरकत में आ गई। एसपी, सीओ सिटी, औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी किशोर सिंह भाटी ने टीम गठित कर महिला के बताए अनुसार जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसमें एक ऑटो में सवार होकर नहर पुलिया पर जाते हुए मिली।

इसके बाद ऑटो वाला भी अन्य सवारियां लेकर अलग-अलग जगहों पर गया, इसकी भी तस्दीक हो गई। बलात्कार वाली जगह भी महिला नहीं बता पाई। इसके बाद महिला का बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, इसमें भी बलात्कार की पुष्टी नहीं हुई, उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले।

घटनाक्रम को लेकर पुलिस की परेड हो गई

पुलिस ने उसके पति से बात कर पता किया तो जानकारी मिली कि महिला आदतन शराबी है। शाम को महिला ने अपना बैग व मोबाइल चोरी होने की बात कही, इस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दिनभर इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की परेड हो गई।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )