
विवाहित अस्पताल में भर्ती, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस आज लेगी बयान
पाली। शहर के जनता कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की तबीयत बिगडऩे पर उसे बांगड़ अस्पताल [ Bangra hospital ] में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ जहर देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज [ Case filed in women police station ] कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज [ Dowry allegations ] के लिए परेशान करते थे। महिला थाना पुलिस [ Women police station ] मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना अधिकारी [ Female Police officer ] बलभद्र सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के सोसायटी नगर निवासी नेमाराम पुत्र लच्छाराम सीरवी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री मोहिनी देवी का विवाह जनता कॉलोनी निवासी दिलीप पुत्र चुन्नीलाल चौधरी के साथ 15 साल पहले हुआ था। पुत्री के दो बच्चे है। गत 19 जुलाई को पुत्री के ससुराल वालों से पुत्री का झगड़ा हुआ था। वे मोहिनी को पीहर छोड़ चले गए।
अगले दिन उसका पति उसे वापस ससुराल लेकर गया। रविवार रात को उसके पति दिलीप, सास टीकू देवी, ससुर चुन्नीलाल सहित अन्य लोगों ने मोहिनी को जहर की गोलियां खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके पड़ोसियों की इत्तला पर उसके पिता वहां पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज [ Police filed case ] कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को विवाहिता के बयान होंगे।
Updated on:
23 Jul 2019 12:02 pm
Published on:
23 Jul 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
