4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊनी कपड़े भी नहीं रोक पा रहे ठिठुरन

- जिले में तापमान कई दिनों से अटका है 3 व 4 डिग्री पर - गर्म पकवान खाकर लोग बना रहे सेहत
2 min read
Google source verification
woolen-cloth-can-not-stop-even

ऊनी कपड़े भी नहीं रोक पा रहे ठिठुरन


पाली। पौष मास में सर्दी की ठिठुरन गर्म कपड़े पहनने पर भी नहीं रुक रही है। लोग सुबह से लेकर शाम तक जैकेट, टोपी आदि पहने रहते हैं। इसके बावजूद धूप सुहावनी लग रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जिले का न्यूनतम तापमान कई दिनों से 3 व 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा है। अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रही है। शहर में शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण सुबह व शाम दांत किटकिटाने वाली सर्दी रही। सर्दी मतें सूर्यास्त जल्दी होने और सर्दी बढऩे के कारण बाजारों व शहर की सडक़ों पर भी जल्दी सन्नाटा पसर गया।

दूध फीणी व जलेबी का चख रहे स्वाद
सर्दी के कारण दूध फीणी व दूध जलेबी की मांग बढ़ गई है। शहर के सर्राफा बाजार, पुराना बस स्टैण्ड, सूरजपोल, नहर पुलिया, मिल गेट क्षेत्र, नया बस स्टैण्ड आदि क्षेत्रों में लोग सुबह दूध-जलेबी का स्वाद चखने पहुंच रहे हैं। वहीं घरों में लोग दूध-फीणी का आनंद ले रहे है। इसके साथ ही संधाणे के रूप में लड्डू और बादाम-खसखस का हलवा खा रहे हैं। शहर में शाम को समय सजने वाले दूध की कड़ाहियों पर भी भीड़ उमड़ रही है।
मॉर्निंग वॉक का समय बदला
गर्मी के दिनों में सुबह साढ़े चार-पांच बजे ही मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों का समय भी सर्दी के कारण बदल गया है। लोग अब सुबह छह-साढ़े छह बजे तक घरों से गर्म कपड़े पहनकर वॉक के लिए निकलते है। कई बुजुर्ग तो धूप निकलने के बाद गली-मोहल्लों के आस-पास ही चक्कर लगाकर घरों में लौट आते हैं।
गर्म पकवान खाकर लोग बना रहे सेहत
माउंट -1 डिग्री
माउंट आबू . यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को खुले में खड़े वाहनों की छतों, सोलर प्लेटों, खुले मैदानों, खेतों आदि में ओस बर्फ में परिवर्तित हो गई। न्यूनतम तापमान में 0.5 की वृद्धि व अधिकतम में 0.2 की गिरावट से पारा क्रमश: -1 व 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे भीषण ठंड से बचाव को लेकर लोग दिन चढऩे तक राजाइयों में ही दुबके रहे।