2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड का असर, गाय ने बनाया ATM को अपना घर

शहर में एक गाय सर्दी से बचने के लिए हर रात एटीएम (ई-लाबी) में गुजारने को मजबूर है।

2 min read
Google source verification
news

कड़ाके की ठंड का असर, गाय ने बनाया ATM को अपना घर

पन्ना/ इन दिनों प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात ये हैं कि, सूरज ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। कई शहरों में नगर निगम द्वारा अलाव जलाए गए हैं, जिसके आसपास खड़ी लोगों की भीड़ ठंड से राहत पाने के लिए इन जलते अलावों का सहारा लेती नजर आ रही है। ये तो हुई इंसानों की बात, वहीं जानवरों पर भी छंड का गहरा असर पड़ रहा है। पन्ना शहर में इसका उदाहरण देखने को मिला, जहां एक गाय सर्दी से बचने के लिए हर रात एटीएम (ई-लाबी) में गुजारने को मजबूर है।

पढ़ें ये खास खबर- बर्फीली हवाओं से कांपा प्रदेश, कई जिलों में पारा 2 डिग्री से भी नीचे



इंसान तो अपनी व्यवस्था कर लेते हैं, पर जानवर क्या करें

अगर आप रात के समय एटीएम से पैसों का ट्रांजेक्शन करने जाएं और वो एटीएम आपको सड़कों पर घूमने वाले जानवरों से भरा मिले, तो इसे देखकर चौकियेगा मत, क्योंकि ये जानवर रात को ठंड से बचने के लिए बसेरा बनाए हुए हैं। इन दिनों शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। ऐसे में इंसान तो घर में रहकर या अच्छी तरह ओढ़कर ठंड से राहत पा लेते हैं, लेकिन जानवरों के लिए ये ठंड बड़ी मुसीबत का कारण बनी हुई है। ऐसे में जहां जैसी जगह मिल रही है, जावनर खुद को शीतलहर से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- दुष्कर्म के मामलों में फिर अव्वल रहा मध्य प्रदेश, 6 साल से कम उम्र की मासूमों को भी नहीं बख्शा


'सरकार को ध्यान देना चाहिए'

बता दें कि, शहर के जिला अस्पताल के नजदीक एसबीआई का एटीएम में इन दिनों रोजाना रात को एक गाय अपना बसेरा बना लेती है। इसकी वजह ये भी है कि, एटीएम पर कोई गार्ड भी तैनात नहीं है। जब से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हुआ है, तभी से इस ATM में एक गाय हर रात आ जाती है। हालांकि, इस दौरान कई लोग एटीएम से ट्रांजेक्शन करने भी जाते हैं, लेकिन इस गाय ने अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर में जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो डेरी वाले उसे सड़कों पर फिरने के लिए छोड़ देते हैं। फिर वो सड़कों या घूड़ों पर पड़ा कचरा खाकर गुजारा करती हैं। अब ठंड के दिनों में उनका कोई आसरा ना होने के कारण उन्हें इन जगहों पर ठिकाना बनाना पड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि, वैसे तो अब तक गाय ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन इससे भविष्य में होने वाले किसी भी हादसे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना जरूरी है।

Story Loader