6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट नहीं मिलने से गुस्साईं अमिता बागरी बोलीं-याचना नहीं, अब रण होगा…

एमपी के पन्ना में भाजपा में आंतरिक कलह सामने आ गई है। यहां के गुन्नौर में टिकट नहीं मिलने से कई वरिष्ठ नेता खफा हो गए हैं। बीजेपी नेत्री अमिता बागरी ने अपना असंतोष खुलकर जता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा— याचना नहीं अब रण होगा। अमिता ने यह भी साफ कर दिया है कि वे चुनाव भी लड़ेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
amita.png

पन्ना में भाजपा में आंतरिक कलह सामने आ गई

एमपी के पन्ना में भाजपा में आंतरिक कलह सामने आ गई है। यहां के गुन्नौर में टिकट नहीं मिलने से कई वरिष्ठ नेता खफा हो गए हैं। बीजेपी नेत्री अमिता बागरी ने अपना असंतोष खुलकर जता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा— याचना नहीं अब रण होगा। अमिता ने यह भी साफ कर दिया है कि वे चुनाव भी लड़ेंगी।

बीजेपी ने दो दिन पूर्व प्रदेश के 39 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें गुनौर विधानसभा से डॉ. राजेश वर्मा का नाम भी शामिल है। डॉ. राजेश वर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही पार्टी में आंतरिक कलह सामने आने लगी है। टिकट के अन्य दावेदार सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से नाराजगी जता रहे हैं। भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि याचना नहीं, अब रण होगा। जीवन जय या कि मरन होगा...।

अमिता क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। वे चुनाव की तैयारियों में जुटी थीं। उन्होंने कहा, पार्टी में वंशवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. राजेश वर्मा को 2018 में चुनाव हारने के बाद तीसरी बार टिकट दिया। उनके पिता को भी गुनौर से टिकट दियाथा। पार्टी विधानसभा में एक ही परिवार पर भरोसा जता रही है। राजेश के अलावा किसी अन्य को टिकट दे, हमें नाराजगी नहीं होगी। प्रत्याशी नहीं बदला तो मैं चुनाव लडूंगी।

गुनौर में प्रत्याशी की घोषणा के बाद पूर्व विधायक महेंद्र बागरी और जिपं सदस्य अगंद प्रजापति भी नाराज हैं। डॉ. राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाने पर बागरी बोले- शीर्ष नेतृत्व की नजरों में हम योग्य नहीं थे, पर हमें उम्मीद थी। इधर जिपं सदस्य अंगद प्रजापति ने भी अपना असंतोष जताया है।