6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HORRIFIC ACCIDENT : ASI ने चंद कदम पहले किसान को दी थी लिफ्ट, कुछ दूरी पर ही ट्रक ने दोनों को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ASI और किसान की मौत..

2 min read
Google source verification
accident_1.jpg

पन्ना में एक दर्दनाक हादसे में एक पुलिस ASI और एक किसान की मौत हो गई। घटना पन्ना के अमानगंज रोड की है। ASI पन्ना में हुए सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर बाइक से वापस लौट रहे थे और घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने एक परिचित किसान को बाइक पर लिफ्ट दी थी। इसके बाद बाइक कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि तभी ट्रक मौत बनकर आया दोनों को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की।

चंद कदम पले किसान को दी थी लिफ्ट
जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले की मोहन्द्रा चौकी में पदस्थ ASI बृजमोहन सिंह पन्ना में सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर वापस मोहन्द्रा चौकी लौट रहे थे। ASI बृजमोहन सिंह के साथ बाइक पर किसान राम शिरोमणि खमरिया भी था जिसे घटना से कुछ देर पहले ही ASI बृजमोहन सिंह ने बाइक पर लिफ्ट दी थी। दोनों अमानगंज रोड पर अकोला के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को रौंद दिया जिससे ASI बृजमोहन सिंह व किसान राम शिरोमणि खमरिया दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- होटल में दो लड़कियों के साथ रुकने आए दो लड़के, फिर हुआ चौंका देने वाला खुलासा

सीमेंट फैक्ट्री के ट्रक बन रहे काल
दर्दनाक हादसे में ASI बृजमोहन सिंह की मौत की खबर सुनते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेके सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले ट्रक इस रोड पर दिन रात तेज गति से दौड़ते रहते हैं और अब तक कई लोगों की जान ले चुके हैं।

देखें वीडियो- नागिन के लिए 2 नागों में हुई भयंकर लड़ाई