पन्ना के नारंगीबाग के रहने वाले किसान स्वामीदीन पॉल को सरकोहा की उथली हीरा खदान से 32.80 कैरेट का जैम क्वालिटी का बड़ा हीरा मिला है। इसकी कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपए के बीच आंकी जा रही है। हीरा मिलने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे स्वामीदीन का कहना है कि हीरा बिकने के बाद मिलने वाले रुपयों से वे पक्का घर बनवाएंगे, बच्चों के लिए जमीन खरीदेंगे और अच्छी पढ़ाई कराएंगे।